RCB vs CSK: 18 मई को जमकर बोलता है विराट कोहली का बल्ला, खुद ही देख लें खास आंकड़ें
जारी आईपीएल में प्लेऑफ के लिए एक रोमांचक मैच आरसीबी और सीएसके के बीच 18 मई को होने वाला है।
अद्यतन - May 17, 2024 6:42 pm

IPL 2024: आईपीएल के जारी सीजन की प्लेऑफ की नंबर चार पोजिशन के लिए रेस काफी ज्यादा रोमांचक हो चुकी है। बता दें कि इस इस जगह के लिए कुल चार टीमें अभी भी बनी हुई हैं। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अन्य दो टीमों से मजबूत नजर आ रही है।
दूसरी ओर, प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कल 18 मई, शनिवार को रोमांचक मैच RCB vs CSK के बीच होने वाला है। बता दें कि सीएसके अगर मैच में हारी तो भी वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी। तो वहीं अगर आरसीबी को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो उसे इस मैच में 18 रन या 18वें ओवर में टारगेट को चेज करना होगा।
सीएसके के खिलाफ आरसीबी का यह मैच करो या मरो वाली स्थिति का होने वाला है। हालांकि, 18 मई को अगर आरसीबी एक यूनिट की तरह प्रदर्शन करने में सफल रही, तो उसे प्लेऑफ में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। बता दें कि टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में लगातार जीत हासिल की है, और टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं।
तो वहीं अगर आरसीबी को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो कोहली को टाॅप में ऑर्डर में हर हाल में रन बनाने होंगे। साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोहली का बल्ला 18 मई को जमकर बोलता है। कोहली इस दिन आईपीएल में कुल दो शतक लगा चुके हैं। आइए आपको कोहली द्वारा इस दिन खेली गई खास पारियों के बारे में जानकारी देते हैं:
1) 18 मई, 2013

बता दें कि कोहली ने साल 2013 आईपीएल सीजन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 29 गेंदों में 59* रनों की नाबाद पारी खेली थी। उस समय यह मैच बारिश की वजह से 8-8 ओवर का खेला गया था, और आरसीबी ने कोहली की शानदार पारी की बदौलत 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर कुल 106 रन बनाए थे।
तो वहीं चेन्नई जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 82 रन ही बना पाई और मैच को आरसीबी ने 24 रनों से अपने नाम किया था। कोहली इस मैच में प्लेयर ऑफ द का अवाॅर्ड जीतने में सफल रहे थे।