गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच में होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच में होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखने के लिए RCB को इस मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।

Gujarat Titans. (Photo Source: IPL/BCCI)
Gujarat Titans. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 67वां लीग मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच में खेला जाएगा। जहां गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही IPL सीजन में शानदार खेल दिखाते हुए प्लेआफ के लिए अपनी जगह को सबसे पहले पक्का किया। वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की स्थिति अभी भी काफी गंभीर दिख रही है। जिसमें टीम को प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को जिंदा रखने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद अहम है।

अभी तक RCB की टीम इस सीजन में 13 मैच खेलने के बाद 7 में ही जीत हासिल कर सकी है। जिसके चलते उसके 14 अंक हैं और इसी कारण उसे इस मैच में जीत हासिल करने के अलावा दिल्ली और राजस्थान के बाकी बचे 1-1 मैचों के परिणाम पर भी नजर रखनी पड़ेगी। RCB को अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। जिससे टीम का नेट रनरेट भी काफी खराब हो गया।

मैच जानकारी:

मैच 67 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस

स्थान – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

दिन और समय – 19 मई को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट:

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर पिछले मैच में साफतौर पर बल्लेबाजी काफी आसान दिखी थी। हालांकि बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज जरूर कुछ प्रभाव छोड़ने में कामयाब हो सकते हैं। लेकिन टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

संभावित अंतिम एकादश:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

RCB की इस मैच को लेकर संभावित एकादश पर बात की जाए तो पिछले मुकाबले में टीम को लिए 54 रनों की हार का सबसे बड़ा कारण टीम का बल्लेबाजी क्रम था। जिसके चलते कप्तान फाफ डुप्लेसि को एक बार फिर से जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेनी होगी।

संभावित एकादश – विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

गुजरात टाइटंस

क्वालीफाइ के लिए प्लेआफ करने के बावजूद गुजरात टाइटंस की कोशिश अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर होगी ताकि क्वालीफायर-1 मुकाबले से पहले टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरे।

संभावित एकादश – रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद शमी।

संभावित Dream11 टीम:

रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, शुभमन गिल, ग्लेन मैक्सवेल, राहुल तेवतिया, हार्दिक पांड्या, हर्षल पटेल, राशिद खान, वानिन्दु हसरंगा (उप-कप्तान)।

close whatsapp