RCB vs KKR Dream 11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, IPL Match-36 के लिए
आईपीएल 2023 का 36वां मैच बैंगलोर और कोलकाता के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 25, 2023 10:42 अपराह्न

IPL 2023, Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders, Dream 11 Prediction: आईपीएल 2023 का 36वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच एम चिन्नास्वामी में होने जा रहा है।
बता दें कि इस मैच में केकेआर का सामना करने से पहले आरसीबी की टीम फाॅर्म में होगी, क्योंकि वह अपना पिछला मैच राजस्थान के खिलाफ जीत कर आ रहे हैं। तो वहीं केकेआर दिल्ली के खिलाफ मिली हार को भुलाकर इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने को देखेगी।
मैच जानकारी (MATCH DETAILS):
तारीख व दिन– 26 अप्रैल, बुधवार
स्थान- एम चिन्नास्वामी, बैंगलोर
मैच शुरू होने का समय– शाम 7.30 बजे
मौसम– हल्की बारिश की आशंका
किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– बैंगलोर
मैच के लिए दोनों टीमों (RCB vs KKR) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):
विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):
रिंकू सिंह, जेसन राॅय, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, डेविड वीस, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), उमेश यादव, वरूण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा और के खजरौलिया।
RCB vs KKR पिच रिपोर्ट:
बता दें कि चिन्नस्वामी की पिच से अभी तक खेले गए मैचों में बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती हुई नजर आएगी। पिछले पांच मैचों की टी-20 पारियों में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 202 रन रहा है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
Suggested Playing XI for RCB vs KKR Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):
ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream11 Head to Head League):
दिनेश कार्तिक, रिंकू सिंह, विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, सुनील नारायण, डेविड वीस, ग्लेन मैक्सवेल (उपकप्तान), वानिंदु हसरंगा, उमेश यादव, वरूण चक्रवर्ती और मोहम्मद सिराज।
ड्रीम 11 ग्रैंड लीग ( Dream11 Grand League):
दिनेश कार्तिक, रिंकू सिंह, फाफ डु प्लेसिस (उपकप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, डेविड वीस, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, उमेश यादव, वरूण चक्रवर्ती और मोहम्मद सिराज (कप्तान)।