रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को पिछले मुकाबले में शानदार तरीके से मात दी थी।

Royal Challengers Bangalore team. (Photo Source: IPL/BCCI)
Royal Challengers Bangalore team. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 39वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच में इस सीजन दूसरी बार मुकाबला खेला जाएगा जिसमें इससे पहले हुए मैच में RCB की टीम ने 170 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए उस मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था। अभी तक RCB ने इस सीजन में 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 5 में जीत दर्ज की है।

हालांकि पिछले मुकाबले में RCB की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम सिर्फ 68 रन बनाकर सिमट गई। वहीं अभी तक टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का फॉर्म भी एक चिंता का विषय बना ही हुआ है, जो पिछले 2 मैचों में गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे हैं।

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स टीम की बात की जाए तो उन्होंने भी इस सीजन अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका सबसे बड़ा श्रेय जोस बटलर के शानदार फॉर्म को जाता है, जो अब तक इस सीजन में 3 शतकीय पारी खेल चुके हैं। राजस्थान की टीम ने अब तक खेले 7 मुकाबलों में से 5 जीत दर्ज की है।

मैच जानकारी:

मैच 39 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स

स्थान – महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम, पुणे

दिन और समय – 26 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट

पुणे के एमसीए स्टेडियम में अब तक इस सीजन में 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 जबक दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां पर दूसरी पारी के दौरान ओस की कोई भूमिका ना होने से गेंदबाजी करना काफी बेहतर साबित होता है।

संभावित अंतिम एकादश:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

RCB की इस मुकाबले को लेकर संभावित एकादश की बात की जाए तो पिछले मुकाबले में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बावजूद कप्तान फाफ डु प्लेसिस किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेंगे। वहीं विराट कोहली के प्रदर्शन पर जरूर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जो पिछले 2 मैचों में गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे हैं।

संभावित एकादश – अनुज रावत, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, शहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, वानिन्दु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स टीम की इस मुकाबले को लेकर संभावित एकादश की बात की जाए तो कप्तान संजू सैमसन वहां पर किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेंगे। जोस बटलर का फॉर्म अभी तक काफी शानदार देखने को मिला है।

संभावित एकादश – देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, करुण नायर, ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन, ओबेड मैकॉय, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

संभावित Dream11 टीम:

जोस बटलर (कप्तान), संजू सैमसन, अनुज रावत, फाफ डु प्लेसिस, सुयश प्रभुदेसाई, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल (उप-कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, वानिन्दु हसरंगा।

close whatsapp