IPL 2022: नए आईपीएल मीडिया अधिकारों को लेकर आई बड़ी खबर, BCCI को दिया गया विशेष सुझाव

पिछली बार स्टार इंडिया ने 16,347 करोड़ से भी अधिक में IPL मीडिया अधिकार खरीदे थे।

Advertisement

Tata IPL Trophy (Image Source: Twitter)

 

Advertisement
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 15वें सीजन का आगाज होने में अब ज्यादा वक्त शेष नहीं रह गया हैं। आईपीएल (IPL) 2022 भारत के महाराष्ट्र राज्य के दो शहरों मुंबई और पुणे में 26 मार्च से शुरू होने वाला है। आगामी IPL सीजन को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस साल से टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेने जा रही है, और साथ मैचों की संख्या (70) भी बढ़ चुकी हैं।

इस बीच, IPL 2022 मीडिया अधिकारों को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को कथित तौर पर कई ब्रॉडकास्टरों पर विचार करके एक नए मीडिया अधिकार सौदे के लिए सुझाव दिया गया है। आपको बता दें, पिछली बार स्टार इंडिया ने 16,347 करोड़ से भी अधिक में IPL मीडिया अधिकार खरीदे थे, और इस बार यह आंकड़े ई-नीलामी में कथित तौर पर 50,000 करोड़ के ऊपर पहुंच सकते है।

IPL 2022 के लिए हो सकते हैं कई प्रसारक

Cricbuzz की एक रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया अधिकारों को बेचने वाली कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी अधिकारी ने बताया आगामी IPL 2022 के लिए नए मीडिया राइट्स टेंडर में बंडलों का एक संग्रह हो सकता है, जो कई प्रसारकों (ब्रॉडकास्टरों) की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। यह स्पष्ट रूप से BCCI को दिया गया एक सुझाव है। हमें आईटीटी (निविदा के लिए आमंत्रण) दस्तावेज की प्रतीक्षा करनी होगी, यह देखने के लिए कि क्या इसे लागू किया गया है या नहीं।

रिपोर्ट के अनुसार BCCI की रणनीतियों में से एक को गैर-अनन्य श्रेणी बनाना है। यह भी कहा जा रहा हैं कि अगले एक पखवाड़े के भीतर निविदा की विशेषता समाप्त हो जाएगी। यह कदम कई टेलीविजन स्टेशनों को एक ही IPL मैच को एक-साथ प्रसारित करने की अनुमति देगा। इस प्रकार, यह अपेक्षित राजस्व को भी बढ़ा सकता है, जो कि 30,000 करोड़ रुपये से ऊपर होने का अनुमान है, जिसमें स्टार, सोनी, अमेजॉन और रिलायंस IPL में एक बड़े हिस्सेदारी का आनंद लेंगे।

आपको बता दें, IPL 2022 में कुल 70 मैच खेले जाएंगे, जिसमें मुंबई में 55 और पुणे में 15 मैच क्रमशः चार स्थानों- वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न, डीवाई पाटिल और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) में खेले जाएंगे। हालांकि, प्रतियोगिता का पूरा कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।

Advertisement