IPL 2022 मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों के पर्स अमाउंट में की जा सकती है बढ़ोतरी

IPL 2022 के सीजन में जहां 2 नई टीमों को शामिल किया जाएगा। वहीं इस सीजन के ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों के पर्स अमाउंट को भी बढ़ाया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

पूरे विश्व में मौजूद क्रिकेट फैंस इस समय काफी बेसब्री से आईपीएल 2021 के सीजन के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीजन को कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देख स्थगित कर दिया था। जिसके बाद अब सीजन के बाकी बचे मैच यूएई में सितंबर और अक्टूबर के महीने में खेले जाएंगे।

जहां BCCI की नजरे IPL 2021 सीजन के बाकी बचे मैचों को आयोजित करने पर नजरें हैं। वहीं उसकी नजर अगले सीजन के सीजन होने वाले मेगा ऑक्शन को भी समय से आयोजित कराने पर है। IPL 2022 में फैंस को कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जिसमें 2 नई टीमों के शामिल होने से कुल 10 टीम एकबार फिर से आईपीएल में खेलते हुए दिखने वाली हैं।

वहीं अगले सीजन के लिए सभी टीमों में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे। जिसमें एक रिपोर्ट के अनुसार टीमों को पहले के मुकाबले इस बार 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका दिया जाएगा। लेकिन अभी तक स्थिति साफ नहीं है कि उसमें 3 भारतीय और 1 विदेशी खिलाड़ी होगा कि 2 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है।

फ्रेंचाइजियों को मिल सकता है अधिक पैसे खर्च करने का मौका

वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार BCCI मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों का पर्स अमाउंट 50 करोड़ रुपए से बढ़ाकर उसे 85 से 90 करोड़ रुपए तक कर सकती है। जिसमें सभी फ्रेंचाइजियों को अपना पर्स पूल का 75 फीसदी तक खर्च करना अनिवार्य होगा। वहीं रिटेन किए गए खिलाड़ियों के खर्च भी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के पर्स से कम कर दिए जाएंगे।

जबकि 2 नई टीमों के शामिल होने से आईपीएल में लगभग 50 और खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है। क्योंकि एक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में कम से कम 25 खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होती है। जबकि साल 2022 के सीजन में मैचों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Advertisement