हार्दिक पांड्या

IPL 2024: सिर्फ कप्तान बनने के शर्त पर MI में वापस आए हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा को आखिरी समय में दी गई जानकारी

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे हार्दिक पांड्या।

Rohit Sharma and Hardik Pandya in Mumbai Indians. (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma and Hardik Pandya in Mumbai Indians. (Photo Source: Twitter)

IPL 2024 से जुड़ी एक बड़ी खबर कल (15 दिसंबर) शाम को सामने आई। इसमें पता चला कि IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या करेंगे। इस खबर पर यकीन कर पाना किसी भी फैन खासकर मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए आसान नहीं था। इसी बीच इस खबर के आने के अगले 24 घंटे के अंदर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही इस बदलाव की जानकारी दे दी गई थी। कथित तौर पर पांड्या ने शर्त रखी कि अगर वह टीम में वापस आते हैं तो कमान संभालेंगे। कथित तौर पर शर्मा इस योजना में शामिल थे और फ्रेंचाइजी ने वर्ल्ड कप के दौरान भविष्य के लिए उनके दृष्टिकोण और कप्तानी में बदलाव की आवश्यकता को लेकर उनसे काफी बात की थी।

हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने पर बोले महेला जयवर्धने

मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉरमेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि, “यह विरासत के निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के एमआई के प्रति सच्चा रहने का हिस्सा है। मुंबई इंडियंस को हमेशा सचिन (तेंदुलकर) से असाधारण नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है। हरभजन (सिंह) और रिकी (पोंटिंग) से लेकर रोहित तक, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देते हुए भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर हमेशा नजर रखी है. इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे आईपीएल 2024 सीजन के लिए।”

महेला ने आगे कहा कि, “हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल असाधारण से कम नहीं है. उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है बल्कि एक टीम के रूप में उनकी जगह भी मजबूत की है।”

आईपीएल के इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक। उनके मार्गदर्शन में, एमआई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई है। हम एमआई को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव का इंतजार करेंगे। हम एमआई के नए कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या का स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

यह भी पढ़ें: जानें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे के लिए मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

close whatsapp