जल्द ही हार्दिक को बनाया जाएगा फुल टाइम कप्तान, रोहित शर्मा को हटाने की पूरी प्लानिंग कर चुका है BCCI
फिल्हाल टी-20 में हार्दिक और वनडे व टेस्ट में रोहित संभाल रहे हैं टीम इंडिया की कमान
अद्यतन - Jan 19, 2023 6:31 pm

भारतीय क्रिकेट टीम की साल 2023 की शुरूआत काफी ज्यादा शानदार रही है। पहले मेन इन ब्लू ने श्रीलंका को टी-20 व वनडे सीरीज में हराया तो वहीं न्यूलीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी को हुए पहले वनडे मैच को भी टीम इंडिया ने जीत लिया है।
हालांकि इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन और मैदान पर उनके द्वारा लिए गए फैसलों पर क्रिकेट जगत और कई पूर्व खिलाड़ियों द्वारा सवाल खड़े किए गए। तो वहीं अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस साल होने वनडे वर्ल्ड कप के बाद 29 वर्षीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया की फुल टाइम वनडे कमान सौंपी जा सकती है।
बता दें कि रोहित की कप्तानी में भारत टी-20 वर्ल्ड कप के सेमिफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह हारकर बाहर हो गया था। इसके बाद इंडियन थिंक टैंक ने टी-20 की कमान न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आईपीएल के पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी में गुजरात जायंट्स को खिताब जिताने वाले हार्दिक पांड्या को सौंप दी। हालांकि भविष्य को देखते हुए पांड्या को टी-20 में कमान सौंपने के अलावा वनडे में भी कप्तान बनाया जा सकता है।
रोहित का हार्दिक से बेहतर विकल्प और कोई नहीं- शीर्ष अधिकारी
बता दें कि न्यूज 18 Cricketnext के हवाले से भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, फिल्हाल रोहित शर्मा इस साल वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे। लेकिन हमें इसके बाद क्या करना है कि इसके बारे मे प्लान करना होगा।
अधिकारी ने आगे कहा, हम बस चीजों को होने और उसके बाद अपनी प्रतिक्रिया देने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। अगर रोहित वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हैं तो इसके लिए हमें प्लान करना होगा।
इसके बाद अधिकारी ने आगे कहा, हार्दिक कप्तान के रूप में अच्छा कर रहे हैं। वह युवा हैं, और बेहतर होते जाएंगे। फिल्हाल रोहित का हार्दिक से बेहतर विकल्प और कोई नहीं हैं। उसे बैक करना चाहिए।