IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा की हो सकती है टीम से छुट्टी

पिछले दो आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे हार्दिक पांड्या।

Advertisement

Hardik Pandya and Mumbai Indians (Image Source: BCCI/IPL)

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आईपीएल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक पांड्या आईपीएल के आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि, हार्दिक पहले दो सीजन के लिए गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कर चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, प्रतिभाशाली ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस टीम में रोहित शर्मा के बाद अगले कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। उनको लेकर पिछले आईपीएल सीजन के अंत से टीम के साथ चर्चा चल रही है।

फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स वर्तमान में सौदे को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं, और जल्द ही इसको लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मुंबई इंडियंस को हार्दिक के 15 करोड़ रुपये के वेतन की बराबरी करनी होगी, जिसके लिए उन्हें जोफ्रा आर्चर जैसे कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ सकता है। इस बीच, गुजरात टाइटंस हार्दिक के लिए उपयुक्त रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं।

बीसीसीआई के सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा कि, “हार्दिक और MI वर्ल्ड कप से कुछ महीने पहले इस निर्णय पर पहुंचे। टाइटंस मैनेजमेंट और हार्दिक के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। तौर-तरीकों को पुख्ता करना और सौदे को औपचारिक रूप देना दोनों फ्रेंचाइजी पर निर्भर है। उसके बाद ही कोई घोषणा की जाएगी।”

बतौर कप्तान हार्दिक ने टाइटंस के लिए पहले ही सीजन में खिताब जीता था जिसके बाद उन्हें भारत के संभावित सफेद गेंद कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। एक बार डील फाइनल हो जाने के बाद, वह अपनी पिछली टीम, मुंबई इंडियंस में वापस आ जाएंगे। इससे पहले कई सालों तक वो मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके थे।

मुंबई इंडियंस कथित तौर पर एक ऐसे कप्तान की तलाश कर रही है, जो लंबे समय तक टीम के साथ रहे। दरअसल रोहित शर्मा अपने करियर के अंत के करीब हैं और उन्होंने T20I कप्तानी छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है। 2022 में हार्दिक को रिलीज करने के बाद फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव में भारी निवेश किया, लेकिन वे अभी भी उनकी कप्तानी स्किल से खुश नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: महिला प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर आई सामने

Advertisement