इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निधारित 5वें टेस्ट मैच में लोकेश राहुल के खेलने की संभावना काफी कम
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पुनर्निधारित 5वें टेस्ट के लिए लोकेश राहुल को भारतीय टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जून 15, 2022 11:24 पूर्वाह्न

भारतीय क्रिकेट टीम को आगामी इंग्लैंड दौरे पर 1 जुलाई से पुनर्निधारित 5वें टेस्ट मैच को सबसे पहले खेलना है। जिसको लेकर टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। जिसको लेकर अब इस टेस्ट मैच में टीम के उप-कप्तान नियुक्त किए जाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज लोकेश राहुल के खेलने पर संशय की स्थिति देखने को मिल रही है।
दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले ग्रोइन इंजरी के चलते राहुल को बाहर होना पड़ा। जिसके बाद भारतीय टीम को इस टी-20 सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने तीसरे मैच को ऋषभ पंत की कप्तानी में उसे अपने नाम करते हुए सीरीज को जीवित रखने का काम किया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमैंट के तहत आराम दिया गया था, जिसके बाद राहुल को इस सीरीज के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। लेकिन इंजरी के चलते वह भी बाहर हो गए।
NCA में रिहैब में हैं लोकेश राहुल
अभी फिलहाल लोकेश राहुल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) बैंगलोर में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि उन्हें पूरी तरह से फिट होने में और कितना समय लगेगा जिसके बाद वह मैदान पर खेलते हुए दिखें।
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक लोकेश राहुल की चोट के ठीक होने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जिसमें सूत्र ने इस बात की तरफ इशारा किया है कि, उनके इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में खेलने की संभावना काफी कम ही दिख रही है।
बता दें कि भारतीय टीम के ग्रुप इंग्लैंड के लिए भेजे जायेंगे, जिसमें पहला ग्रुप 16 जून को रवाना होगा वहीं इसके बाद दूसरे ग्रुप में टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर 20 जून को इंग्लैंड के उड़ान भरेंगे।
यहां पर देखिए इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निधारित 5वें टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भारत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।