रिपोर्ट: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए हैं।

Jasprit Bumrah (Image Source: BCCI Twitter)
Jasprit Bumrah (Image Source: BCCI Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम को मुख्य टूर्नामेंट से पहले बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बता दें, सूत्रों के अनुसार जसप्रीत बुमराह पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और इस स्टार तेज गेंदबाज को ठीक होने में कम से कम 4 से 6 महीने का समय लगेगा।

जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज है और अगर वो इस टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो इससे टीम को बड़ा झटका लगेगा। बता दें, इससे पहले भी चोट की वजह से बुमराह एशिया कप 2022 टूर्नामेंट में नहीं खेले थे और इसी वजह से भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में सुपर-4 से बाहर हो गई थी।

भारतीय टीम को लगाता तगड़ा झटका

हाल में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में बुमराह ने चोट से ठीक होने के बाद भारतीय टीम में वापसी की थी। उन्होंने दूसरे टी-20 मुकाबले में 2 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट झटका था, वहीं तीसरे टी-20 मुकाबले में 4 ओवर में बिना विकेट लिए 50 रन लुटाए थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भी जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था। इस खबर के सामने आते ही भारतीय प्रशंसक भी काफी दुखी हुए। बुमराह जैसा बेहतरीन गेंदबाज इस बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेल रहा है और यह भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है।

टीम में भले ही रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है लेकिन बुमराह की कमी टीम को जरूर खलेगी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाता है।

close whatsapp