क्या अब MS Dhoni रियल लाइफ के बाद रील लाइफ में हीरो बनने जा रहे हैं? पढ़ें पूरी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या अब MS Dhoni रियल लाइफ के बाद रील लाइफ में हीरो बनने जा रहे हैं? पढ़ें पूरी खबर 

हाल में ही धोनी ने एक तमिल फिल्म Let's Get Married को co-produced किया था। 

MS and Sakshi Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS and Sakshi Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फाॅलोइंग दुनियाभर में कितनी ज्यादा है, इसके बारे में हमें आपको बताने की जरूरत है। रिटायरमेंट के बाद भी धोनी का क्रेज कम होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

तो वहीं हाल में ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है एमएस धोनी क्रिकेट के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाने जा रहे हैं। बता दें कि रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि धोनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Thalapathy 68’ में अभिनेता की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

बता दें कि इस फिल्म को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर वेंकट प्रभु (Venkat Prabhu) बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बिग बजट फिल्म में धोनी के काम करने को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं, धोनी अब क्रिकेट के बाद जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए नजर आने वाले हैं।

बता दें कि इसको लेकर मनोबाला विजयबालान नाम के यूजर ने ट्विटर पर धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को कोट करते हुए लिखा- अगर अच्छी कहानी और अच्छा संदेश देने वाला किरदार आएगा तो एमएस धोनी किसी फिल्म में अभिनय करने पर विचार करेंगे।

देखें यह सोशल मीडिया पर वायरल ट्वीट

साथ ही आपको बता दें कि इससे पहले धोनी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘Let’s Get Married’ को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं, जबकि इस फिल्म को धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया था, जिसे साक्षी धोनी ने मुख्य रूप से प्रोड्यूस किया था।

खैर, देखने लायक बात होगी कि कब धोनी फिल्मी दुनिया में कब डेब्यू करने वाले हैं? लेकिन अगर ‘Thalapathy 68’ में धोनी काम करते हैं तो वे थालापति विजय और महेश बाबू जैसे बड़े फिल्मी सितारों के साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp