मुंबई इंडियंस की नजर अब श्रेयस अय्यर को अपनी टीम में शामिल करने पर

श्रेयस अय्यर इस बार नीलामी का हिस्सा रह सकते हैं, जिसमें उनको लेकर कई टीम अपनी दिलचस्पी को दिखा सकती हैं।

Advertisement

Shreyas Iyer. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का साल 2022 में होने वाला सीजन अब और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। जिसमें 8 की जगह 10 टीमें खेलते हुए दिखाई देने वाली हैं। अगले सीजन की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है, जिसमें मेगा ऑक्शन की चर्चा चारो तरफ देखने को मिल रही। मौजूदा 8 फ्रेंचाइजी ऑक्शन से पहले कौन से अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला करेगी इसका ऐलान 30 नवंबर को किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

सभी 8 फ्रेंचाइजियों को अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प दिया गया है। जिसको लेकर सभी के लिए फैसला लेना काफी मुश्किल काम है। क्योंकि इस स्थिति में उन्हें अपने कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला करना पड़ेगा। पिछले 2 IPL सीजन से शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम के रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं।

जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत के अलावा कगिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल को रिटेन करने का मन लगभग बना चुकी है। वहीं ऐसी स्थिति में टीम के बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी श्रेयस अय्यर का ऑक्शन पूल में जाना लगभग तय माना जा रहा है। यदि इन खबरों को सच माना जाए तो 26 साल के श्रेयस को लेकर मेगा ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी अपनी दिलचस्पी को दिखा सकती हैं।

मुंबई इंडियंस की नजर श्रेयस अय्यर पर

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस की टीम श्रेयस अय्यर को लेकर अपनी नजरें बनाए हुए है। क्योंकि उनके पास भी काफी बेहतर खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन रिटेंशन में वह सिर्फ 4 को ही रिटेन कर सकती हैं। जिसके चलते मेगा ऑक्शन में मुंबई के लिए अपने अहम खिलाड़ियों को फिर से चुनना काफी मुश्किल भरा काम हो जाएगा।

हालांकि उससे पहले श्रेयस को लेकर अगले IPL सीजन में शामिल हुई 2 नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ को भी मौका मिलेगा। जिसमें वह श्रेयस जैसे खिलाड़ी को विकल्प शायद ही जाने दे क्योंकि इसमें उनको कप्तानी का विकल्प भी मिलेगा।

Advertisement