Reports: फिर से मुंबई इंडियंस से जुडेंगे Hardik Pandya, गुजरात टाइटंस में होगी Rohit Sharma की एंट्री..!

मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाहती है, वहीं गुजरात टाइटंस बदले में रोहित शर्मा या जोफ्रा आर्चर को लेना चाहती है। 

Advertisement

Hardik Pandya Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

Rohit Sharma Hardik Pandya: ICC ODI World Cup 2023 खत्म हो चुका है। मेजबान भारत को 6 विकेट से मात देकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड कप के बाद सभी टीमें द्विपक्षीय सीरीजों में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएगी। वहीं फिर भारत में दुनिया का सबसे सबसे बड़ा क्रिकेट लीग आईपीएल शुरू होगा।

Advertisement
Advertisement

सभी फ्रेंचाइजी आगामी सीजन की तैयारियों में जुट गई है। इस वक्त आईपीएल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो फैंस को हैरान कर रही है। मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड करना चाहती है, वहीं गुजरात टाइटंस बदले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) या जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को लेना चाहती है।

गुजरात टाइटंस से लगातार चर्चा कर रही है मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) लंबे समय से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आए थे। आईपीएल 2021 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया था जिसके बाद पिछले दो सीजनों से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस का हिस्सा है। लेकिन हार्दिक पांड्या अब एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपने खेमे में वापस से शामिल करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। जिसके लिए फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस से बातचीत करने में लगी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को आगामी सीजन के कप्तानी से नहीं हटाएगी। लेकिन 2025 सीजन से हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी हाथ में ले सकते हैं, जिसके चलते मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को लेने के लिए इच्छुक है।

ये खिलाड़ी बन सकते हैं गुजरात टाइटंस के कप्तान

न्यूज 18 के रिपोर्ट के अनुसार गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह रोहित शर्मा या जोफ्रा आर्चर को बदले में लेना चाहती है। लेकिन रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस छोड़ने की उम्मीद 100 प्रतिशत नहीं है। लेकिन अगर यह डील आगे जाता है तो जोफ्रा आर्चर गुजरात टाइटंस का हिस्सा बन सकते हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन शानदार रहा है।

यह भी पढ़े- IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिनी ऑक्शन से पहले देवदत्त पडिक्कल के लिए अवेश खान को ट्रेड किया

पहले ही सीजन में टीम चैंपियन बनी और फिर अगले सीजन टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या का साथ नहीं छोड़ना चाहेगी। लेकिन अगर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में शामिल होते हैं तो फिर केन विलियम्सन या फिर राशिद खान गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisement