मुंबई इंडियंस (MI) ने जोफ्रा आर्चर को दिया खास ऑफर, जिसे देख ठनक जाएगा ECB का माथा!

जोफ्रा आर्चर को लेकर झटके पे झटका खा रही मुंबई इंडियंस, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाज का पीछा छोड़ने नहीं है तैयार!

Advertisement

Jofra Archer MI (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) चोटिल जोफ्रा आर्चर को लेकर इस कदर जुनूनी है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज के पिछले सीजन से चुकने और इस सीजन को बीच में छोड़कर जाने के बाद भी उसे खास अनुबंध की पेशकश करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दें, आर्चर ने जारी आईपीएल 2023 में केवल पांच मैच खेले, जिनमें उन्होंने केवल दो विकेट चटकाएं, और चोट के कारण हाल ही में इंग्लैंड लौटे हैं। इस बीच, डेली मेल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस (MI) जोफ्रा आर्चर को एक साल का एक स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट ऑफर करने वाली हैं।

क्या जोफ्रा आर्चर MI के ऑफर को स्वीकार करेगा?

अगर 28-वर्षीय तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस (MI) के ऑफर को स्वीकार कर लेता है, तो फिर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को टीम में आर्चर को शामिल करने के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होगी। अगर MI और जोफ्रा आर्चर के बीच डील फाइनल हो जाती है, ऐसा शायद क्रिकेट के खेल में पहली बार होगा जब क्रिकेट बोर्ड को अपने ही खिलाड़ी को खिलाने के लिए किसी फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होगी।

आपको बता दें, जोफ्रा आर्चर की फिटनेस पिछले दो सालों से चिंता का विषय रही है, जिसके बावजूद मुंबई इंडियंस (MI) क्रिकेटर को सपोर्ट करने तैयार हैं और अब, यदि इंग्लैंड का तेज गेंदबाज इस तरह का कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन करता है , तो आईपीएल फ्रेंचाइजी फिर उसका शेड्यूल भी नियंत्रित कर सकती है ताकि उन्हें विभिन्न फ्रेंचाइजी-आधारित टूर्नामेंटों के लिए फिट रखा जा सके, जिसका मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा हैं।

हालांकि, इस मुद्दे पर दोनों पार्टी की बैठक होनी बाकी है, लेकिन डेली मेल की एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि मुंबई इंडियंस (MI) इस तरह का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने पूरी तैयार है। रिपोर्ट्स का यह भी दावा है कि एलेक्स हेल्स जैसे खिलाड़ियों को भी इस तरह के ऑफर मिल सकते हैं। चूंकि एलेक्स हेल्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं, इसलिए एक आईपीएल फ्रेंचाइजी, जिसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है, उसे बोर्ड पर लाने के लिए इच्छुक है।

Advertisement