PCB अध्यक्ष पद से रमीज राजा की हो सकती है, जल्द छुट्टी जिसमें नजम सेठी फिर से संभाल सकते हैं पद - क्रिकट्रैकर हिंदी

PCB अध्यक्ष पद से रमीज राजा की हो सकती है, जल्द छुट्टी जिसमें नजम सेठी फिर से संभाल सकते हैं पद

नजम सेठी ने इससे पहले साल 2013 में PCB अध्यक्ष का पद संभाला था।

Najam Sethi, interim chairman of the Pakistan Cricket Board (PCB), addresses a press conference in Lahore on June 24, 2013. Pakistan's interim cricket chief said he would ask the sport's governing body to reduce a five-year ban against promising fast bowler Mohammad Aamer for spot fixing. AFP PHOTO/ Arif ALI (Photo credit should read Arif Ali/AFP/Getty Images)
Najam Sethi (Photo credit should read Arif Ali/AFP/Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी की एकबार फिर से उनके पद पर वापसी हो सकती है, जिसके पीछे इस पाकिस्तान में दिख राजनीतिक हलचल को कारण बताया जा रहा है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान जो प्रधानमंत्री के पद पर काबिज थे उनकी सरकार अल्पमत में आने की वजह से अब वह अपने पद को छोड़ चुके हैं।

जिसके बाद राजनीतिक बदलाव होने के साथ PCB अध्यक्ष पद से रमीज राजा की भी छुट्टी होना तय माना जा रहा है। क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार रमीज राजा की जगह पर एक बार फिर से नजम सेठी की वापसी देखने को मिल सकती है, जिसमें सूत्र के अनुसार रमीज राजा अपने पद से जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।

जिसमें खबरों के अनुसार पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज होने जा रही विपक्षी पार्टी के नेता शहबाज शरीफ से नजम सेठी के काफी अच्छे रिश्ते हैं जो अब इमरान खान की जगह पर पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री की शपथ ले सकते हैं। जिसके बाद सेठी का फिर से इस पद पर काबिज होना अब लगभग तय माना जा रहा है।

साल 2017 में निर्विरोध चुने गए थे

साल 2017 के अगस्त महीने में नजम सेठी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन के तौर पर निर्विरोध चुना गया था, जिसमें उन्होंने उस समय शहरयार खान की जगह पर इस पद को संभाला था, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दिया था। जिसके बाद इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने पर नजम सेठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद एहसान मनी को उनकी जगह पर अध्यक्ष बनाया गया था।

इमरान खान के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए PCB की कार्यप्रणाली में काफी बदलाव देखने को मिला था, जिसके बाद नई सरकार बनने के साथ एक बार से पूरे सिस्टम में बड़े बदलाव की पूरी तरह से उम्मीद की जा सकती है। जिसमें पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट को लेकर किए गए बदलाव में फिर से कुछ नया देखने को मिल सकता है।

close whatsapp