वर्ल्ड कप 2023 में इस मैदान पर होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, यहां खेला जाएगा फाइनल - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023 में इस मैदान पर होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, यहां खेला जाएगा फाइनल

भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में वनडे वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा।

India vs Pakistan (Photo Source: Twitter)
India vs Pakistan (Photo Source: Twitter)

ICC वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 भारत में आयोजित किया जाएगा। वर्ल्ड कप में कुल 48 मैच खेले जाएंगे और यह मैच भारत के कुल 12 वेन्यू में आयोजित किए जाएंगे। इसी बीच आगामी वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो BCCI वर्ल्ड कप फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद और सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित करने की योजना बना रही है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा वर्ल्ड कप फाइनल

भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में वनडे वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा। ICC द्वारा अब तक वर्ल्ड कप के शेड्यूल जारी नहीं किए गए है। लेकिन BCCI वर्ल्ड कप फाइनल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित करने का प्लान बना रहा है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम में कुल एक लाख से अधिक लोग एक साथ बैठ सकते हैं, जिसके चलते यह वेन्यू वर्ल्ड कप फाइनल के लिए शानदार नजर आ रहा है।

आपको बता दे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)  2023 का फाइनल भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2011 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल आयोजित किया गया था। लेकिन आगामी वर्ल्ड कप में वानखेड़े स्टेडियम में एक सेमीफाइनल मुकाबला आयोजित किया जा सकता है।

यहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच

भारत और पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखने के लिए फैंस अभी से काफी ज्यादा उत्साहित है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत और पाकिस्तान के मुकाबले चेन्नई के एम ए चिंदबरम स्टेडियम या दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आयोजित किए जा सकते हैं।

इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें चल रही है कि वर्ल्ड कप 2023 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश में खेला जाएगा। लेकिन ICC ने इन सारी खबरों को नकार दिया है। ICC के एक सदस्य ने Cricbuzz पर बात करते हुए खुलासा किया कि पाकिस्तान के मुकाबले बांग्लादेश में आयोजित करने की बात कभी नहीं की गई है। वर्ल्ड कप के मुकाबले पूरी तरह से भारत में ही आयोजित किए जाएंगे।

close whatsapp