World Cup 2023: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचेंगे नरेंद्र मोदी, सामने आई बड़ी रिपोर्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचेंगे नरेंद्र मोदी, सामने आई बड़ी रिपोर्ट

भारत ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 70 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

Modi and Shami (Photo Source: Twitter)
Modi and Shami (Photo Source: Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को भारत के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें, भारत ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 70 रनों से करारी शिकस्त दी थी। भारत की ओर से सेमीफाइनल मैच में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि, इस फाइनल मैच को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

बता दें, इस समय ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह बनाएगी। भारत की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में एक मैच में भी हार नहीं झेली है। सेमीफाइनल को मिलाकर उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 10 मैच खेले हैं और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की है।

जब भारत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराया था तब यहां के प्रधानमंत्री ने मेजबान को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी थी। भारतीय टीम भी यही चाहेगी कि वो फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन करें और इस बेहतरीन टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करें।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारत की ओर से श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार शतक जड़ा था। इसके बाद मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ियों को वापस पवेलियन की राह दिखाई। अब देखना यह होगा कि दूसरे सेमीफाइनल मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पकड़ मैच में बनाई हुई है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?