5 अक्टूबर को हो सकता है 2023 वर्ल्ड कप का आगाज; BCCI ने मेगा इवेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किए 11 स्थान - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 अक्टूबर को हो सकता है 2023 वर्ल्ड कप का आगाज; BCCI ने मेगा इवेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किए 11 स्थान

भारत सरकार का 21.84% कर लगाने का लक्ष्य है, जिससे ICC के राजस्व से BCCI को $116.47 का नुकसान होगा।

ICC Cricket World Cup Trophy (Image Source: ICC)
ICC Cricket World Cup Trophy (Image Source: ICC)

आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज कथित तौर पर 5 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। खबरों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए 12 स्थानों को अंतिम रूप दिया है, जबकि फाइनल दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, में खेला जाएगा।

दरअसल, ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2023 वर्ल्ड कप के 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में आयोजित किए जाने की संभावना है। आपको बता दें, भारत सात सालों बाद वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन करने जा रहा है, और यह पहली बार होगा जब देश पूरे टूर्नामेंट का आयोजना करेगा। इस बीच, बीसीसीआई द्वारा शॉर्टलिस्ट स्थानों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई शामिल हैं।

2023 वर्ल्ड कप में 46 दिनों में कुल 48 मैच खेले जाएंगे

यह 10-टीम मेगा इवेंट भारत में 46 दिनों तक चलेगा और इसमें कुल 48 मैच होंगे, जिनमें तीन नॉकआउट मैच शामिल हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर मानसून सीजन के अंत में बारिश की संभावनाओं के चलते बीसीसीआई ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के अलावा किसी अन्य मैचों और यहां तक कि अभ्यास मैचों के लिए भी स्थानों पर मुहर नहीं लगाई है।

आपको बता दें, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) आम तौर पर वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा एक साल पहले करती है, लेकिन इस बार, वे बीसीसीआई से भारत सरकार से मार्की इवेंट के लिए कर में छूट और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए वीजा मंजूरी के लिए ग्रीन सिग्नल मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, बीसीसीआई ने कथित तौर पर पिछले सप्ताह दुबई में आयोजित त्रैमासिक बैठक में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए वीजा मंजूरी दिलाने की गारंटी दी है। लेकिन जहां तक कर छूट की बात है, तो बीसीसीआई जल्दी ही आईसीसी को इस मामले में भारत सरकार का पक्ष अपडेट कर सकता है।

बीसीसीआई ने अभी तक आईसीसी को कर छूट पर भारत सरकार के रुख के बारे में जानकारी नहीं दी है

आपको बता दें, आईसीसी ने बीसीसीआई को साल 2014 में तीन प्रमुख टूर्नामेंटों की मेजबानी के अधिकार दिए हैं, और इस दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के साथ मेगा-इवेंट के लिए कर छूट प्राप्त करने में मदद करने के लिए एक समझौते पर साइन किए हैं।

हालांकि, भारतीय कर अधिकारियों ने साल 2022 में आईसीसी को सूचित कर दिया था कि 2023 वर्ल्ड कप से इसके प्रसारण राजस्व के लिए 20% टैक्स (अधिभार को छोड़कर) लगाया जाएगा। जिसके बाद बीसीसीआई ने अपने राज्य संघों को एक नोट के माध्यम से सूचित किया है कि आईसीसी पर लगाए जाने वाले कर को आईसीसी के केंद्रीय राजस्व पूल से भारतीय बोर्ड के राजस्व में एडजस्ट किया जाएगा।

close whatsapp