इस वजह से नहीं रिलीज हो सका है वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल, PCB है बड़ी वजह  - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस वजह से नहीं रिलीज हो सका है वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल, PCB है बड़ी वजह 

5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 

PCB (Image Credit- Twitter)
PCB (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 इस बार भारत की मेजबानी में खेले जाना है। तो वहीं क्रिकेट के इस महाकुंभ के शुरू होने में चार महीने से भी कम का समय बचा है। हालांकि, अभी तक आईसीसी और बीसीसीआई ने इसके आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा नहीं की है। बता दें कि टूर्नामेंट की शुरूआत 5 अक्टूबर से हो सकती है, लेकिन बाकी मैचों की फुल शेड्यूल आना अभी बाकी है।

दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ल्ड कप फुल शेड्यूल ना आने के पीछे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मैच को इस स्थान पर खेलने के लिए स्थिति साफ नहीं की है, जिसकी वजह से वर्ल्ड कप शेड्यूल अधर में लटका हुआ है। साथ ही आपको बता दें कि बीसीसीआई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान ही अपना ड्राफ्ट प्लान आईसीसी को जमा करा चुकी है।

पीसीबी की वजह से लटका है वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल

बता दें कि द टेलीग्राफ अखबार की एक खबर के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अभी तक सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अहमदाबाद में होने वाले मैच को लेकर मंजूरी नहीं दी है, जिसकी वजह से आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल जारी नहीं कर सका है।

एक सोर्स ने टेलीग्राफ की खबर के अनुसार कहा- यह सरकार की अनुमति पर निर्भर है। इसलिए पीसीबी ने इसको लेकर संबंधित कागजात विदेश मंत्रालय को भेज दिए हैं। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए, सरकार को जो कहना है, उसके आधार पर बोर्ड (पीसीबी) द्वारा कोई फैसला किया जाएगा।

सोर्स ने आगे कहा- पीसीबी को जो ड्राफ्ट उपलब्ध कराया गया है उसके लिए उन्हें समय सीमा दी गई है। वह इसपर अपनी सहमति देने से पहले इसका पालन कर रहे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़े मामलों की समीक्षा पीसीबी द्वारा की जाएगी, जबाकि सुरक्षा सहित अन्य मसलों पर सरकार और संबंधित एजेंसियों द्वारा निर्णय लिया जाएगा।

close whatsapp