अजीत अगरकर के जाने के बाद, Pragyan Ojha बन सकते हैं भारत के अगले अंतरिम चीफ सेलेक्टर: रिपोर्ट्स 

अजीत अगरकर के जाने के बाद, Pragyan Ojha बन सकते हैं भारत के अगले अंतरिम चीफ सेलेक्टर: रिपोर्ट्स 

अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर, 2026 को आधिकारिक तौर पर समाप्त हो रहा है।

Pragyan Ojha (Image Credit- Twitter X)
Pragyan Ojha (Image Credit- Twitter X)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha), भारतीय क्रिकेट टीम के अगले अंतरिम चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं। गौरतलब है कि वर्तमान चीफ सेलेक्टर का कार्यकाल अक्टूबर 2026 को आधिकारिक तौर पर समाप्त हो रहा है। BCCI के सूत्रों ने पुष्टि की है कि अगरकर के हटने के तुरंत बाद, ओझा के उस पद को संभालने की उम्मीद है।

बता दें कि चीफ सेलेक्टर के तौर पर अगरकर का आखिरी काम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करना था। BCCI ने उनके हटने की कोई खास वजह नहीं बताई है, और 30 सितंबर, 2026 तक ओझा की अंतरिम नियुक्ति की पुष्टि करने वाली कोई औपचारिक सार्वजनिक घोषणा भी नहीं की।

क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने ओझा से यह जिम्मेदारी संभालने को कहा है। हालांकि, उनका सेलेक्शन अभी के लिए यह अंतरिम तौर पर ही होगा।

खिलाड़ी के तौर पर प्रज्ञान ओझा का रिकाॅर्ड

खिलाड़ी के तौर पर प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए साल 2000 से लेकर 2013 के बीच तीनों फाॅर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट में हिस्सा लिया। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। भारत के लिए ओझा ने आखिरी मैच साल 2013 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था, जो पूर्व दिग्गज व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी आखिरी मैच था।

चीफ बनने के बाद किस टीम का सेलेक्शन करेंगे ओझा?

अगर प्रज्ञान ओझा भारत के चीफ सेलेक्टर बनते हैं, तो वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली सेलेक्शन पैनल की अगुवाई करेंगे। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 के बीच खेला जाएगा, जिसमें पांच मैचों की टी20आई, तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज शामिल है।

ये भी पढ़ें – IND vs WI: रोहित ने वनडे में पूरे किए 12 हजार रन, बने ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज

close whatsapp