लोकेश राहुल के अलावा लखनऊ फ्रेंचाइजी IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले इन 2 खिलाड़ियों को भी कर सकती है अपने साथ शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

लोकेश राहुल के अलावा लखनऊ फ्रेंचाइजी IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले इन 2 खिलाड़ियों को भी कर सकती है अपने साथ शामिल

कई रिपोर्ट्स के अनुसार RPSG की मालिकाना हक वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी ने लोकेश राहुल को कप्तान के रूप में अपने साथ लगभग शामिल कर लिया है।

Ravi Bishnoi. (Photo Source: IPL/BCCI
Ravi Bishnoi. (Photo Source: IPL/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जा सकता है। लेकिन उससे पहले अगले सीजन में शामिल होने वाली 2 नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को अपने साथ शामिल किए जाने वाले 3 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान करना है। जिसको लेकर लगातार कई चर्चा देखने को मिल रही है।

लखनऊ फ्रेंचाइजी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को उस समय से मिल रही जबके लोकेश राहुल के उनके साथ जुड़ने की खबर लगातार देखने को मिल रही है। जिसमें यह तय माना जा रहा है कि अगले सीजन में राहुल इस टीम के कप्तान के तौर पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जिन 2 अन्य नामों को लेकर अब खुलासा हो रहा है वह रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस के हैं।

बता दें कि रवि बिश्नोई इससे पहले लोकेश राहुल के साथ पंजाब किंग्स टीम का ही हिस्सा थे, जिनको फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस दिल्ली कैपिटल्स टीम का एक प्रमुख हिस्सा थे। अब यदि मेगा ऑक्शन के पहले यह दोनों ही खिलाड़ी लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ शामिल होते हैं तो उनके लिए यह एक बेहतर फैसला साबित हो सकता है।

राशिद को अपने साथ नहीं शामिल कर सकी लखनऊ

इससे पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थी, कि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान भी लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने वाले हैं, लेकिन अब बिश्नोई और स्टोइनिस के नाम का ऐलान होने के बाद यह तय माना जा रहा है कि राशिद अब लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ नहीं जुड़ने वाले हैं।

वहीं दूसरी नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद को लेकर बात की जाए तो उनके साथ राशिद खान के जुड़ने की खबरें अब सामने आने के साथ यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस का अब तक हिस्सा रहने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp