AUS vs IND: बारिश के बावजूद Virat Kohli ने किया अभ्यास, नेट्स छोड़ने से किया इनकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs IND: बारिश के बावजूद Virat Kohli ने किया अभ्यास, नेट्स छोड़ने से किया इनकार

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली दोनों टेस्ट सीरीज में विराट के बल्ले से शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है।

Virat Kohli (Photo Source: X)
Virat Kohli (Photo Source: X)

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की बारिश ने टीम इंडिया का मूड खराब दिया। मंगलवार (19 नवंबर) को पर्थ में बारिश हुई, जिसके चलते टीम को प्रैक्टिस सेशन रद्द करना पड़ा। लेकिन इस बारिश से किंग कोहली को कुछ फर्क नहीं पड़ा। वह बारिश होने के बावजूद नेट्स में बल्लेबाजी करते रहे।

तेज बारिश के कारण Virat Kohli को आखिर में छोड़ना पड़ा नेट्स

मंगलवार (19 नवंबर) को प्रैक्टिस सेशन एक रूटीन ट्रेनिंग दिन ही था, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) इसका पूरा फायदा उठाना चाहते थे, जो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने बारिश के बावजूद पूरी लगन से बल्लेबाजी की, जबकि पूरी टीम मैदान छोड़कर जा चुकी थी। हालांकि, कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद विराट को भी नेट्स छोड़कर जाना पड़ा।

पत्रकार भारत सुंदरेसन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा,

ऐसा लगता है कि ये टॉप-6 हैं, जो इस बात पर आधारित है कि बारिश के कारण अभ्यास रुकने से पहले वे नेट पर कैसे खेले थे। विराट कोहली बल्लेबाजी बंद नहीं करना चाहते थे, बारिश तेज हो गई थी और उनके पास टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ भागने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली दोनों टेस्ट सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से शतकीय पारी देखने को नहीं मिली। 2020 से टेस्ट में उन्होंने केवल 32 की औसत से रन बनाए हैं और पिछली 60 टेस्ट पारियों में सिर्फ दो शतक ही लगा पाए हैं। 2024 में उनके फॉर्म में और गिरावट आई, 6 मैचों में उनका औसत 22.72 रहा और पिछली 10 पारियों में केवल एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं।

पर्थ टेस्ट में ऐसा रहेगा भारत का टॉप-ऑर्डर

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। पर्थ में प्रैक्टिस सेशन के दौरान राहुल को चोट लगी थी, लेकिन अभी वह अच्छी लय में दिखे और बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं। देवदत्त पडिक्कल चोटिल शुभमन गिल की जगह नंबर-3 पर नजर आ सकते हैं। जबकि विराट कोहली नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे।

close whatsapp