आईपीएल 2023: क्या कोहली ने लखनऊ विवाद को लेकर BCCI से कर दी है गंभीर की शिकायत? सामने आई बड़ी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: क्या कोहली ने लखनऊ विवाद को लेकर BCCI से कर दी है गंभीर की शिकायत? सामने आई बड़ी खबर

विराट कोहली को नहीं लगता कि उनकी हरकत इतनी बड़ी सजा की हकदार है।

BCCI-KohlivsGambhir. (Image Source: Twitter)
BCCI-KohlivsGambhir. (Image Source: Twitter)

भारत के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोहली सबसे पहले आईपीएल 2023 के एक मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के निदेशक सौरव गांगुली से हाथ मिलाने से इनकार करने के कारण चर्चा में थे।

विराट कोहली अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 1 मई को खेले गए आईपीएल 2023 मैच के बाद गौतम गंभीर के साथ अपने आलोचनात्मक विवाद के कारण सुर्खियों में है। इस मैच के दौरान कोहली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर गौतम गंभीर से भिड़ने से पहले काइल मेयर्स, अमित मिश्रा और नवीन-उल-हक से उलझे थे, जिसे लेकर तर्क-वितर्क का सिलसिला अभी भी जारी है।

विराट कोहली ने BCCI के अधिकारियों से जताई नाराजगी

जिसके बाद BCCI ने कोहली और गंभीर पर उनकी तीखी बहस के किए मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया, जबकि नवीन पर 50% जुर्माना लगाया गया। इस बीच, अब खबर आ रही है कि RCB के पूर्व कप्तान ने BCCI को इस मुद्दे के संबंध में एक पत्र लिखा है और अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने BCCI को लिखे पत्र में दावा किया कि वह निर्दोष हैं। आक्रामक बल्लेबाज ने पत्र में यह भी जिक्र किया कि उसने कुछ गलत नहीं किया और ना ही उन्होंने लड़ाई के दौरान नवीन-उल-हक या गौतम गंभीर से कुछ भी ऐसा कहा, जिसके लिए उन पर इतना भारी जुर्माना लगाया गया है। विराट ने उनकी मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाए जाने पर BCCI के अधिकारियों से नाराजगी जताई।

कोहली को नहीं लगता कि उनकी हरकत इतनी बड़ी सजा की हकदार है, जिसकी कीमत उन्हें 1.25 करोड़ रुपये तक चुकानी पड़ सकती है। हालांकि, RCB की ऑन-फील्ड अपराधों के लिए तय निति के तहत कोहली को ये फाइन नहीं भरना होगा, क्योंकि फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर लगाया गया जुर्मना उनकी तनख्वाह से नहीं काटती है।

close whatsapp