IND vs AFG 2026: अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारत को बड़ी राहत, फिट हुआ हेड कोच का 'चहेता'

IND vs AFG 2026: अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारत को बड़ी राहत, फिट हुआ हेड कोच का ‘चहेता’

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर को हो रही है।

IND vs AFG 2026 (Image Credit- Twitter X)
IND vs AFG 2026 (Image Credit- Twitter X)

 

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है। वह 13 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनकी फिटनेस से टीम मैनेजमेंट को बड़ी राहत मिली है।

बुमराह पर 9 सितंबर को फैसला

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह 9 सितंबर को मैच सिमुलेशन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उनकी फिटनेस की समीक्षा करेगा और तय करेगा कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल पाएंगे या नहीं।

मैच सिमुलेशन में खिलाड़ी को मुकाबले जैसी परिस्थितियों में प्रदर्शन कराया जाता है। इससे मेडिकल टीम यह जांचती है कि खिलाड़ी पूरी तीव्रता के साथ क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है या नहीं।

हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी अपने फिटनेस टेस्ट और मैच सिमुलेशन पूरे कर चुके हैं। हालांकि, दोनों को अभी बीसीसीआई की आधिकारिक फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिली है। बोर्ड 9 सितंबर की शाम तीनों खिलाड़ियों की अंतिम फिटनेस रिपोर्ट जारी कर सकता है।

भारत ने चुनी मजबूत टीम

हाल के खराब टी20 प्रदर्शन को देखते हुए भारत ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए मजबूत टीम चुनी है। भारत आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छह टी20 मैच हार चुका है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों के साथ कई प्रमुख खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है।

श्रेय़स अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हार्दिक पंड्या पैर में खिंचाव के कारण इस सीरीज से बाहर हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

close whatsapp