World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल में Team India के सबसे बड़े दुश्मन को मिली अंपायरिंग की जिम्मेदारी
वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Nov 17, 2023 6:14 pm

ICC World Cup 2023: भारत के साथ विश्व के क्रिकेट फैंस को जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल का बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 नवंबर, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
तो वहीं इस बहुप्रतीक्षित मैच के लिए मैच ऑफिशिएल्स की घोषणा आईसीसी द्वारा की जा चुकी है। बता दें कि वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया का क्वालिफायर्स मैचों में सबसे बड़ा दुश्मन या यूं कहें कि पनौती को ऑनफील्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी मिली है।
टीम इंडिया का सबसे बड़ा दुश्मन करेगा वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग
बता दें कि आईसीसी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लिए ऑनफील्ड अंपायर के रूप में रिचर्ड कैटलबर्ग और रिचर्ड इलिंगवर्थ (Richard Kettleborough and Richard Illingworth) का नाम दिया है। तो वहीं इस मैच के दौरान तीसरे अंपायर की भूमिका में जोएल विल्सन (Joel Wilson) नजर आएंगे।
गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के जाने-माने अंपायर रिचर्ड कैटलबर्ग भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अभी तक आईसीसी नाॅकआउट्स मैच में अनलकी साबित रहे हैं। आसान शब्दों में आपको समझाएं तो वह टीम इंडिया के लिए एक पनौती के समान हैं। बता दें कि भारत के जिस भी बड़े मैच में कैटलबर्ग अंपायरिंग टीम का हिस्सा थे, उस मैच को भारत हारा है। उदाहरण के लिए वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल मैच।
खैर, मैच के दौरान अंपायरिंग और मैच रेफरी को चुनने के अधिकार आईसीसी के पास है। भारतीय क्रिकेट टीम चाहकर भी कुछ नहीं कर सकती है। तो वहीं अब देखने लायक बात होगी कि रोहित शर्मा की विराट सेना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है। हालांकि, भारत ने लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को चेन्नई में 6 विकेट से हराया था।
ये भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद पहुंची Team India, देखें वीडियो