AUS vs WI: एक बार फिर रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी हुई सच, इस बार एलेक्स कैरी फंसे जाल में - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs WI: एक बार फिर रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी हुई सच, इस बार एलेक्स कैरी फंसे जाल में

मुकाबले की बात की जाए तो वेस्टइंडीज ने इस मैच में पहली पारी में सभी विकेट खोकर 311 रन बनाए।

Ricky Ponting (Pic Source-Twitter)
Ricky Ponting (Pic Source-Twitter)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एलेक्स कैरी के विकेट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की थी जो सही साबित हुई।

रिकी पोंटिंग ने जैसा कहा वैसे ही ऑस्ट्रेलिया टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज आउट हुए। जब एलेक्स कैरी 65 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब रिकी पोंटिंग कमेंट्री पैनल में बैठे हुए थे। रिकी पोंटिंग बड़े ध्यान से देख रहे थे कि एलेक्स कैरी लगातार वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक शॉट्स खेल रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं।

रिकी पोंटिंग ने कमेंट्री के दौरान कहा कि, ‘एलेक्स कैरी की आंखे काफी घूम रही है। वो हर गेंद पर तगड़ा प्रहार करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें थोड़ा डिफेंसिव क्रिकेट खेलना चाहिए और गुड लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहिए।’ जैसे ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने यह कहा एलेक्स कैरी शमर जोसेफ की अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। यह विकेट वेस्टइंडीज के लिए बहुत ही जरूरी था।

यह रही वीडियो:

मुकाबले की बात की जाए तो वेस्टइंडीज ने इस मैच में पहली पारी में सभी विकेट खोकर 311 रन बनाए। टीम की ओर से जोशुआ डी सिलवा ने 157 गेंदों में सात चौकों की मदद से 79 रन बनाए। उनके अलावा Kavem Hodge ने 71 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। Kevin Sinclair ने 98 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए जबकि अल्जारी जोसेफ ने 32 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके जबकि नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इस मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया को इस समय बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?