कौन होंगे वो दो की खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप 2023 को जिताने में देंगे अपना भरपूर योगदान? जानें रिकी पोंटिंग से - क्रिकट्रैकर हिंदी

कौन होंगे वो दो की खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप 2023 को जिताने में देंगे अपना भरपूर योगदान? जानें रिकी पोंटिंग से

रिकी पोंटिंग की मानें तो लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी लंबे समय से की गेंदबाज रहे हैं।

Ricky Ponting (Image Source: Getty Images)
Ricky Ponting (Image Source: Getty Images)

इसी साल भारत में अक्टूबर-नवंबर महीने में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। सभी टीमें इस बेहतरीन टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस शानदार टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने उन दो की खिलाड़ियों का नाम लिया है जो वनडे वर्ल्ड कप में कंगारू टीम के लिए की खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

रिकी पोंटिंग ने मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा का नाम लिया। उनके मुताबिक अगर ऑस्ट्रेलिया को यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट जीतना है तो इन दो खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। बता दें, पिछले 2 वनडे वर्ल्ड कप में मिचेल स्टार्क ने धमाकेदार गेंदबाजी की थी और वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

रिकी पोंटिंग ने ICC रिव्यु के लेटेस्ट एपिसोड में कहा कि, ‘यह पूरा पैकेज मिचेल स्टार्क का है। वो 6 फुट 5 इंच के हैं और 145 केएमपीएच से भी ज्यादा की गति से गेंदबाजी करते हैं। उनकी गेंद काफी तेजी से अंदर आती है और यह हमने तब देखा जब उन्होंने सूर्यकुमार यादव को आउट किया। अगर वो अपनी लय में हैं तो उनको रोकना नामुमकिन है और मिचेल स्टार्क ने काफी लंबे समय से यह चीज हम सबको दिखाई है।

एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया के ट्रंप कार्ड में से एक होंगे: रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग की मानें तो लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी लंबे समय से की गेंदबाज रहे हैं। उनके मुताबिक वो और स्टार्क आगामी वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ट्रंप कार्ड होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि, ‘जम्पा काफी लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में की गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने मिचेल स्टार्क के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। आगामी टूर्नामेंट में यह दोनों गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के ट्रंप कार्ड होंगे।

भारत में इन दोनों ही गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया खुद यही चाहेगा कि यह दोनों आगामी वनडे वर्ल्ड कप में भी शानदार गेंदबाजी करें और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दें।’

close whatsapp