रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा कि उन्हें भारतीय टीम के मुख्य कोच पद की जिम्मेदारी को संभालने का मिला था ऑफर

रिकी पोंटिंग ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें साल 2021 के आईपीएल सीजन के दौरान भारतीय टीम के मुख्य बनने का ऑफर दिया गया था।

Advertisement

Ricky Ponting. (Photo by Qamar Sibtain/The India Today Group via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट में राहुल द्रविड़ का मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालने के साथ एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले रवि शास्त्री का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद समाप्त हो गया था। राहुल द्रविड़ जिनकी गिनती सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में की जाती है, जिन्होंने टेस्ट के साथ वनडे क्रिकेट में भी कई शानदार पारियां खेली हैं।

Advertisement
Advertisement

हालांकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एक समय इस पद के लिए शायद पहली पसंद नहीं थे। क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अब इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान भारतीय टीम के अगले मुख्य कोच पद के लिए ऑफर मिला था। जिसमें पोंटिंग ने कहा कि जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने वर्कलोड के कारण इस जिम्मेदारी को नहीं संभाला।

दिल्ली कैपिटल्स के तौर पर रिकी पोंटिंग ने किया अभी तक शानदार काम

रिकी पोंटिंग ने बताया कि उन्होंने IPL फ्रेंचाइजी और चैनल-7 के साथ अपने करार के चलते इस जिम्मेदारी को संभालने से साफ मना कर दिया। क्योंकि उन्हें इस पद पर आने के बाद साल में लगभग 300 दिनों तक भारतीय टीम के साथ रहना पड़ता। जिसको लेकर उन्होंने इस बारे में IPL के दौरान कुछ लोगों से बात भी की थी।

द ग्रेड क्रिकेट पोडकास्ट के साथ बातचीत करते हुए पोंटिंग ने अपने बयान में कहा कि, मैने इसको लेकर कई लोगों से बात की क्योंकि मेरे लिए बाकी चीजें भी काफी महत्वपूर्ण थी। इस पद को संभालने के बाद मैं IPL में कोच के तौर पर काम नहीं कर पाता वहीं चैनल-7 के साथ भी मेरा करार खत्म हो जाता। जिसके चलते यह चीजें मेरे हिसाब से सही नहीं थी।

इस बात में किसी तरह का संदेह नहीं है कि IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच के पद पर जिम्मेदारी संभालते हुए रिकी पोंटिंग ने काफी शानदार काम किया है। जिसमें उनके आने के बाद से दिल्ली की फ्रेंचाइजी लगातार 2 बार IPL के प्लेऑफ के लिए क्वालिपाई कर चुकी है और साल 2020 के सीजन में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। वहीं साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच के तौर पर पोंटिंग ने सौरव गांगुली के साथ भी काम किया है, जिसमें गांगुली मेंटोर के भूमिका में थे।

Advertisement