DC के खिलाफ सूर्यकुमार यादव पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले हुए आउट, मैच के बाद रिकी पोंटिंग ने MI बल्लेबाज को दी महत्वपूर्ण टिप्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC के खिलाफ सूर्यकुमार यादव पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले हुए आउट, मैच के बाद रिकी पोंटिंग ने MI बल्लेबाज को दी महत्वपूर्ण टिप्स

11 अप्रैल को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।

Suryakumar Yadav and Ricky Ponting (Pic Source-Twitter)
Suryakumar Yadav and Ricky Ponting (Pic Source-Twitter)

11 अप्रैल को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और यह मैच अपने नाम किया। हालांकि सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

बता दें, पिछले काफी समय से सूर्यकुमार यादव काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनकी बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही है। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसके तीनों ही मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

जहां एक तरफ सूर्यकुमार यादव का 2022 साल काफी अच्छा रहा था वहीं दूसरी ओर 2023 में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

मैच के बाद देखा गया कि रिकी पोंटिंग सूर्यकुमार यादव से कुछ बातचीत कर रहे हैं। तमाम लोगों का यही कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनकी बल्लेबाजी को लेकर टिप्स दे रहे थे।

https://twitter.com/MainDheetHoon69/status/1645961197089439744?s=20

मुंबई इंडियंस को अब अपना अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है

बता दें, मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। यह मैच 16 अप्रैल को खेला जाएगा। तमाम भारतीय और मुंबई इंडियंस के फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि सूर्यकुमार यादव इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।

अभी तक मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्होंने एक में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सूर्यकुमार अभी तक तो इस सीजन में फेल रहे हैं लेकिन वो खुद जल्द से जल्द अपने पुराने लय में आने को देख रहे होंगे।

close whatsapp