मुंबई के कप्तान से अनबन और..., इस कारण यशस्वी जायसवाल ने छोड़ा मुंबई टीम का साथ

रहाणे से अनबन और…, इस कारण से यशस्वी जायसवाल ने छोड़ा मुंबई टीम का साथ

यशस्वी जायसवाल अगले घरेलू क्रिकेट सीजन में मुंबई की जगह गोवा के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

Ajinkya Rahane And Yashasvi Jaiswal
Ajinkya Rahane And Yashasvi Jaiswal

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल अगले घरेलू क्रिकेट सीजन में मुंबई की जगह गोवा के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। यशस्वी ने “अच्छे करियर” और “व्यक्तिगत कारणों” के चलते ऐसा फैसला लिया है। जायसवाल ने बताया कि, मुंबई टीम छोड़ने का फैसला बहुत कठिन था और वह अपने करियर में आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए MCA के आभारी है। उन्होंने यह भी बताया कि गोवा ने उन्हें कप्तानी ऑफर की है।

इस बीच, एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि यशस्वी ने अजिंक्य रहाणे से अनबन और मुंबई मैनेजमेंट से नाराजगी के चलते टीम छोड़ी है। आइए आपको डिटेल में सारी बात बताते हैं।

यशस्वी जायसवाल और रहाणे के बीच चल रही है अनबन

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यशस्वी जायसवाल ने मुंबई टीम के सेटअप से परेशान होकर उसे छोड़ने का फैसला लिया। मैनेजमेंट उन पर लगातार दबाव बना रही थी, जिससे वे खुश नहीं थे। मैनेजमेंट के अलावा यशस्वी के मुंबई टीम की फर्स्ट क्लास टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ भी रिश्ते ठीक नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच अनबन 2022 में शुरू हुई थी, जब मुंबई की घरेलू टीम के कप्तान ने कथित तौर पर यशस्वी को साउथ जोन के रवि तेजा को स्लेजिंग करने के लिए बाहर भेज दिया। इसके अलावा, पिछले सीजन में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद, मुंबई के कोच ओमकार साल्वी और रहाणे ने ओपनर के शॉट चयन पर सवाल उठाए थे। यहां तक ​​कि यह भी दावा किया गया कि 23 वर्षीय ने हताशा में दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के किटबैग को लात मार दी थी।

close whatsapp