सही या गलत? ग्लेन मैक्सवेल के ब्रेक लेने पर रिकी पोंटिंग ने कही ये बात

रिकी पोंटिंग ने कहा कि मैक्सवेल को खेल से दूर रहने की जरूरत है।

Advertisement

Ricky Ponting (Photo Source X)

आईपीएल 2024 में एक बड़ी खबर सामने आई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है, उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है। आईपीएल 2024 में मैक्सवेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, वह लगातार फ्लॉप रहे हैं। आईपीएल 2024 में खेले गए 6 मैचों में उन्होंने 28 के उच्चतम स्कोर के साथ केवल 32 रन बनाए हैं। इस दौरान वह तीन बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 6 पारियों में उनका स्कोर 0, 3, 28, 0, 1, 0 था।

Advertisement
Advertisement

इस कारण लिया ग्लेन मैक्सवेल ने ब्रेक: 

मैक्सवेल ने मानसिक और शारीरिक थकान के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया है। हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के खिलाफ मैच में मैक्सवेल प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे तब भी वह सकारात्मक योगदान नहीं दे पा रहे थे और इसलिए कहा जा रहा है कि मैक्सवेल ने खुद ही टीम से बाहर रहने को कहा था।

इसपर पोंटिंग ने कहा कि मैक्सवेल को खेल से दूर रहने की जरूरत है और फ्रेंचाइजी को इस समय उनकी मानसिक और शारीरिक भलाई के बारे में सोचना चाहिए।

रिकी पोंटिंग ने दिया ये बयान 

मैक्सवेल जिस समस्या का सामना कर रहे हैं, उसे संबोधित करते हुए, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, जो वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुख्य कोच के रूप में कार्यरत हैं, उन्होंने कहा कि मैक्सवेल को खेल से दूर रहने की जरूरत है और फ्रेंचाइजी को इस समय उनकी मानसिक और शारीरिक भलाई के बारे में सोचना चाहिए।

“अगर आप ग्लेन जैसे किसी व्यक्ति के बारे में बात करते हैं, तो उस टीम (आरसीबी) में, वह विराट के साथ ‘बिग डॉग्स’ में से एक है। अगर उस टीम में खेलने वाले कुछ खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन पर बहुत दबाव आता है।”

“मैंने आज सुबह खबर पड़ी की ग्लेन ब्रेक लेना चाहते हैं। कुछ खिलाड़ी ब्रेक लेने की जगह लगातार कोशिश करते रहते हैं, इसके चक्कर में एक मैच ऐसा आएगा जब आप रन बना लेंगे और वापसी कर लेंगे। हालांकि, हर इंसान के साथ ऐसा नहीं होता, किसी को खुद क्रिकेट से दूर जाना पड़ता है ताकि वह अच्छे से फ्रेश होकर आए। एक कोच या क्रिकेट टीम के आसपास के किसी भी व्यक्ति के रूप में आपको वास्तव में यह समझना होगा कि खिलाड़ी का स्वास्थ्य वह चीज है जिसके बारे में आप सबसे पहले सोचते हैं।”

Advertisement