'हमने आखिरी बार 2011 में जीता था' रोहित-विराट को वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए देखना चाहते हैं रिंकू सिंह 

‘हमने आखिरी बार 2011 में जीता था’ रोहित-विराट को वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए देखना चाहते हैं रिंकू सिंह 

रोहित-विराट 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे

Virat and Rohit (Image credit Twitter - X)
Virat and Rohit (Image credit Twitter – X)

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को पूरी उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। रिंकू ने कहा कि भारत लंबे समय से वर्ल्ड कप नहीं जीता है। इस वजह से इन दोनों की भारतीय टीम में भूमिका अहम हो जाती है।

रिंकू ने कहा कि भारत के दो पूर्व कप्तानों का एक और वर्ल्ड कप खेलना देश के लिए बहुत बड़ा पल होगा, खासकर अगर वे भारत को खिताब जिताने में मदद कर सकें। गौरतलब है कि रोहित-विराट की जोड़ी अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फाॅर्मेट में ही एक्टिव है। दोनों ने एक साथ टी20आई और फिर उसके बाद साल 2025 के मध्य में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।

रिंकू सिंह ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही जियोस्टार को दिए एक इंटरव्यू में रिंक ने कहा “विराट भैया और रोहित भैया, दोनों ही लेजेंड हैं। सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि पूरे देश को उम्मीद है कि वे वर्ल्ड कप खेलेंगे और उस टीम का हिस्सा होंगे, जो इसे जीतेगी। यह पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा पल होगा, क्योंकि कौन जानता है, यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।”

रिंकू ने आगे कहा “इसलिए, अगर वे भारत के लिए इसे जीत सकें तो यह बहुत बड़ी बात होगी। उनके लिए भी यह बहुत बड़ी बात होगी, क्योंकि हमने लंबे समय से वर्ल्ड कप नहीं जीता है। हमने आखिरी बार इसे 2011 में जीता था। इसलिए, हमें उम्मीद है कि वे दोनों टीम के साथ होंगे और ट्रॉफी उठाएंगे।”

दूसरी ओर, रिंकू, जिन्होंने भारत के लिए दो ODI और 48 T20I मैच खेले हैं, इस साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत वाली टीम का हिस्सा थे। हालांकि, मिडिल ऑर्डर के एक भरोसेमंद बल्लेबाज होने के बावजूद, वह टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें – IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारत पहुंचे विराट कोहली, देखें वीडियो 

close whatsapp