आयरलैंड दौरे के लिए रिंकू सिंह कर रहे हैं खास तैयारी, अलग तरह के शॉट की प्रैक्टिस में लगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयरलैंड दौरे के लिए रिंकू सिंह कर रहे हैं खास तैयारी, अलग तरह के शॉट की प्रैक्टिस में लगे

जल्द ही आयरलैंड रवाना हो जाएंगे बल्लेबाज रिंकू सिंह।

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

IPL 2023 की सबसे बड़ी सनसनी यानी की रिंकू सिंह टीम इंडिया से डेब्यू करने के लिए बेताब है, जहां ये खिलाड़ी टी20 सीरीज के लिए जल्द ही आयरलैंड की उड़ान भरने वाला है। लेकिन उससे पहले रिंकू अपने आपको यहां से पूरी तरह तैयार करके जाना चाहते हैं, जिसके लिए वो कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

बल्लेबाज ने दिया था काफी इमोशनल बयान

रिंकू सिंह काफी ज्यादा इमोशनल इंसान है, जिसका पता उनके एक बयान से लगा था। जहां एक इंटरव्यू में रिंकू ने कहा थी की, जब वो टीम इंडिया की जर्सी को पहली बार पहनेंगे तो उनकी आंखों में आंसू होंगे। इससे पहले वो KKR टीम को लेकर भी बयान दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने कहा था की KKR टीम ने उनकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख दिया।

रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए कर रहे हैं खास अभ्यास

*जल्द ही आयरलैंड रवाना हो जाएंगे बल्लेबाज रिंकू सिंह।
*उससे पहले रिंकू जमकर कर रहे हैं नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास।
*जिससे जुड़ा उनका एक नया वीडियो आया है सामने।
*जिसमें वो एक के बाद एक मार रहे हैं कमाल के शॉट्स।

एक नजर रिंकू सिंह के नए नेट सेशन पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Verma (@sachinverma1702)

ये खिलाड़ी पूरा स्वैग दिखाने लगा है सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿 (@rinkukumar12)

आयरलैंड दौरे के बाद भी टीम इंडिया के साथ जुड़ा रहेगा बल्लेबाज

टीम इंडिया को आयलरैंड के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरूआत 18 अगस्त से होगी। वहीं रिंकू सिंह इस सीरीज के बाद भी टीम इंडिया के साथ रहेंगे, जहां वो टीम के साथ चीन में एशियन गेम्स खेलने जाएंगे। रिंकू का चयन पहले टीम इंडिया में एशियन गेम्स के लिए हुआ था और फिर आयलरैंड दौरे में भी उनको शामिल कर लिया गया। जिसके बाद हर कोई इस बल्लेबाजों को खेलता हुआ देखने के लिए बेताब है, साथ ही रिंकू खुद भी बल्लेबाजी से लेकर फिटनेस पर हर दिन कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp