अपनी 'स्पेशल डाइट' का खुद किया रिंकू सिंह ने खुलासा, लंबे छक्के मारने का राज भी बता डाला - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपनी ‘स्पेशल डाइट’ का खुद किया रिंकू सिंह ने खुलासा, लंबे छक्के मारने का राज भी बता डाला

कल हुए मैच के बाद जितेश शर्मा और रिंकू का वीडियो आया सामने।

Rinku And Jitesh (Image Credit- Instagram)
Rinku And Jitesh (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया में इस समय सिर्फ रिंकू सिंह के नाम का शोर है, जहां ये बल्लेबाज आए दिन एक के बाद एक शानदार पारियां खेल रहा है। रायपुर में हुए चौथे टी20 मैच में भी कुछ ऐसा ही कमाल इस बल्लेबाज ने फिर से किया था, जिसके बाद अपनी बल्लेबाजी को लेकर रिंकू ने कई सारे राज खोले हैं और इसका वीडियो भी सामने आया है।

टीम इंडिया के फैन्स को मिली थोड़ी राहत

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल हारा था, जिसके बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ फैन्स भी खासे निराश थे। लेकिन अब फैन्स की निराशा थोड़ी कम हुई है, जहां टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। वहीं इस सीरीज का आखिरी मैच में कल खेला जाएगा, जिसके बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के एक लंबे दौरे पर जाएगी।

जल्दी से आप भी जान लो रिंकू सिंह की स्पेशल डाइट

*कल हुए मैच के बाद जितेश शर्मा और रिंकू का वीडियो आया सामने।
*वीडियो में रिंकू सिंह ने किया लंबे छक्के मारने को लेकर किया खुलासा।
*अच्छी डाइट और GYM में कड़ी मेहनत के कारण मारता हूं लंबे छक्के- रिंकू।
*जितेश ने बोला मैं प्रेशर में था, लेकिन रिंकू प्रेशर में नहीं नजर आए।

रिंकू सिंह का मैच के बाद ये वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कल के मैच का कुछ इस प्रकार था स्कोर कार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

अब वनडे में भी मिलेगा इस बल्लेबाज को मौका

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया सीरीज खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका का एक लंबा दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वहीं इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है और टी20 के साथ-साथ वनडे टीम में भी रिंकू सिंह को पहली बार जगह मिली है। अब तक रिंकू ने टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट में ही डेब्यू किया था, लेकिन अब जल्द ही ये खिलाड़ी वनडे प्रारूप में भी आपको खेलता हुआ दिखाई देगा। साथ ही अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में आपको विराट और रोहित टीम इंडिया के साथ नजर नहीं आएंगे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?