जिस यश दयाल का रिंकू सिंह ने करियर खत्म कर दिया था, आज उन्हीं की तारीफ कर रहा है बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिस यश दयाल का रिंकू सिंह ने करियर खत्म कर दिया था, आज उन्हीं की तारीफ कर रहा है बल्लेबाज

RCB के लिए यश दयाल ने लिखी थी आखिरी ओवर में जीत की कहानी।

Rinku Singh And Yash Dayal (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh And Yash Dayal (Image Credit- Instagram)

इस समय सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक RCB टीम और उनके गेंदबाज यश दयाल नाम ट्रेंड कर रहा है, CSK के खिलाफ जीत की कहानी लिखने में यश का बहुत बड़ा हाथ था। वहीं इस मैच के बाद यश का हर कोई फैन हो गया, साथ ही उनके खास दोस्त रिंकू सिंह ने भी गेंदबाजी के लिए इंस्टा स्टोरी शेयर की है।

RCB टीम को काफी Troll किया गया था

जी हां, ऑक्शन में जब RCB टीम ने यश दयाल को करोड़ों की रकम में खरीदा था, जब इस टीम को सोशल मीडिया पर जमकर Troll किया गया था। लेकिन CSK के खिलाफ यश की शानदार गेंदबाजी ने सभी आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया, साथ ही जडेजा जैसा धाकड़ बल्लेबाज इस गेंदबाज के आगे पूरी तरह फेल नजर आया।

रिंकू सिंह भी फैन हो गए यश दयाल के

*RCB टीम के लिए यश दयाल ने लिखी थी आखिरी ओवर में जीत की कहानी।
*जिसके बाद रिंकू सिंह भी हो गए दयाल के फैन, लगाई खास इंस्टा स्टोरी।
*रिंकू ने इंस्टा स्टोरी पर लगाई यश की तस्वीर, लिखा- भगवान का प्लान था।
*IPL 2023 में रिंकू सिंह ने ही लगाए थे यश के ओवर में लगातार 5 छक्के।

यश दयाल के लिए रिंकू सिंह की इंस्टा स्टोरी

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

आखिरी गेंद डालने के बाद का नजारा गजब था

जैसे ही यश दयाल ने मैच की आखिरी गेंद डाली, उसके बाद का नजारा देखने लायक था। डग आउट में बैठे हुए RCB टीम के खिलाड़ी इस गेंदबाज की ओर दौड़ पड़े और जाकर उन्हें गले लगा लिया। RCB टीम एक समय IPL 2024 में लगातार मैच हार रही थी, जिसके बाद ये टीम अंक तालिका पर 10वें स्थान पर चली गई थी। लेकिन फिर फाफ की सेना ने लगातार 6 मैच जीते हैं औऱ पूरी बाजी को पलटते हुए प्लऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया। वहीं अब RCB के अलावा प्लेऑफ में SRH, RR और KKR टीम है, ऐसे में फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

ये वीडियो आप बार-बार देखेंगे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

close whatsapp