टीम इंडिया के 'JAWAN' बल्लेबाज रिंकू सिंह, तो किंग खान के 'जबरा फैन' हैं भाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के ‘JAWAN’ बल्लेबाज रिंकू सिंह, तो किंग खान के ‘जबरा फैन’ हैं भाई

मेगा स्टार Shahrukh Khan की KKR टीम से IPL खेलते हैं रिंकू।

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

IPL किसी भी खिलाड़ी की किस्मत को बदलने का दम रखता है, ऐसा ही कुछ धाकड़ और युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ हुआ है। जहां IPL 2023 में रिंकू के दमदार प्रदर्शन ने उनकी टीम इंडिया में एंट्री करवा दी थी, जिसके बाद की कहानी सभी को पता ही है। वहीं अब इस खिलाड़ी का नया शौक निकलकर सामने आया है, जिससे जुड़ा पोस्ट रिंकू ने खुद शेयर किया है।

UP लीग में चमक रहा है ये खिलाड़ी

इस साल रिंकू ने IPL में KKR टीम से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ बड़ा कारनामा किया था, जहां उन्होंने यश दयाल के एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर नया इतिहास रचा था। ऐसा ही कुछ प्रदर्शन उन्होंने UP टी20 लीग में भी किया है, जहां उन्होंने सुपर ओवर में अपनी टीम मेरठ को लगातार 3 छक्के जड़कर जीत दिलाई थी और उसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।

रिंकू सिंह तो बड़े ‘फिल्मी’ निकले यार

*मेगा स्टार Shahrukh Khan की KKR टीम से IPL खेलते हैं रिंकू।
*रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन की खुद SRK कर चुके हैं सामने तारीफ।
*रिंकू SRK की नई फिल्म JAWAN देखने पहुंचे थे रिलीज के पहले दिन।
*इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया पर की हैं शेयर।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें पोस्ट की है रिंकू सिंह ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

माता-पिता के साथ खास तस्वीर की थी पोस्ट

रिंकू सिंह टीम इंडिया से अपना डेब्यू कर चुके हैं, जहां उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी हाल ही में। वहीं आयरलैंड से लौटने के बाद रिंकू सिंह ने अपने माता-पिता के साथ एक खास तस्वीर पोस्ट की थी, इस तस्वीर में बल्लेबाज के माता-पिता टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ रहे थे। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था- जिनके लिए मैंने ये शुरूआत की थी और जहां से मैंने शुरूआत की थी। साथ ही सोशल मीडिया पर रिंकू की ये तस्वीर काफी ज्यादा ही वायरल हुई थी।

एक नजर बल्लेबाज के उस पोस्ट पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?