ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट, उत्तराखंड पुलिस ने मामले के बारे में बताया क्रमवार  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट, उत्तराखंड पुलिस ने मामले के बारे में बताया क्रमवार 

30 दिसंबर शुक्रवार की सुबह करीब 5.30 बजे ऋषभ पंत की कार दिल्ली-देहरादून हाइवे पर डिवाइडर रेलिंग से टकरा गई थी।

 

Rishabh Pant Accident (Image Credit- Twitter)
Rishabh Pant Accident (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 30 दिसंबर शुक्रवार की सुबह एक कार एक्सीडेंट में गंभीर चोटें आई हैं। बता दें कि पंत के साथ ये हादसा दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे 58 पर हुआ।

इस हादसे में पंत की कार बुरी तरह जल गई है और अब पंत के एक्सीडेंट को लेकर लोकल पुलिस ने मीडिया को दी जानकारी देते हुए भीषड़ कार दुर्घटना के बारे में सिलसिलेवार तरीके से जानकारी दी है।

5.30 बजे हुआ था हादसा

बता दें कि उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार ने इस सड़क दुर्घटना के बारे जानकारी देते हुए कहा भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना रूड़की के मोहम्मदपुर जाट में हुई।

वहीं पंत ने पुलिस को बताया कि गाड़ी चलाते वक्त उन्हें झपकी लग गई थी और इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। वहीं इस घटना के बाद पंत को रूड़की के एक सिविल अस्पताल ले जाया गया और इसके बाद उन्हें देहरादून ट्रांसफर कर दिया गया है।

वहीं इस घटना पर हरिद्वार एसपी (रूरल) स्प्न किशोर सिंह ने जानकारी दी कि, हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लोग स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें कार से बाहर निकाला। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे देहरादून के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

पंत के कार एक्सीडेंट की क्रमवार जानकारी

1) हादसे के बाद पंत की कार में आग लग गई
2) आग लगने के बाद पंत झुलस गए लेकिन उसकी हालत गंभीर नहीं है।
3) उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने गाड़ी चलाते समय झपकी आने के कारण कार से नियंत्रण खो दिया।
4) ऋषभ पंत कार में अकेले थे और बचने के लिए उन्हें खिड़की तोड़नी पड़ी।
5) प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

close whatsapp