RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, लाइव टीवी पर बोले अपशब्द, वायरल हुआ वीडियो
राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद ऋषभ पंत का भावुक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया
अद्यतन - मई 20, 2026 7:11 अपराह्न

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मैच के बाद बातचीत के दौरान पंत ने अपनी टीम का समर्थन करते हुए भावुक अंदाज में एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कर दिया, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई।
जयपुर सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी (93 रन, 38 गेंद) की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
हार के बावजूद पंत अपनी टीम के प्रदर्शन से पूरी तरह निराश नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि मौजूदा नतीजे टीम की असली क्षमता को नहीं दर्शाते। कप्तान ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और टीम स्पिरिट की जमकर तारीफ की।
बातचीत के दौरान पंत ने कहा कि हालात चाहे जैसे भी हों, टीम को खुद पर गर्व है क्योंकि खिलाड़ियों में मैच जीतने की पूरी काबिलियत मौजूद है। इसी दौरान उन्होंने जोश में आकर अंग्रेजी का एक अश्लील शब्द इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई फैंस ने इसे भावनात्मक प्रतिक्रिया बताया, जबकि कुछ लोगों ने कप्तान की भाषा पर सवाल उठाए।
गेंदबाजो का किया बचाव
पंत ने हार के लिए सिर्फ गेंदबाजो को जिम्मेदार मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह बल्लेबाजो के लिए मददगार पिच थी, जहां गेंदबाजो के पास गलती की बहुत कम गुंजाइश थी। उन्होंने माना कि टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद आखिरी ओवरों में 5 से 10 रन कम बना पाई।
पंत के अनुसार, अगर टीम थोड़ा बड़ा स्कोर खड़ा करती तो मुकाबले का नतीजा अलग हो सकता था। उन्होंने विशेष रूप से जोफ्रा आर्चर की डेथ ओवर गेंदबाजी की तारीफ भी की। एलएसजी कप्तान ने कहा कि दबाव वाले मुकाबलों में अनुभव बहुत बड़ा फर्क पैदा करता है। उनके मुताबिक युवा खिलाड़ी धीरे-धीरे सीखते हैं और बड़े मैचों का अनुभव समय के साथ आता है।
देखें पंत के उस बयान की वायरल वीडियो
Champion mindset right here! 💯 Haarne ke baad bhi no excuses, just pure belief. "We are such a good f***ing team" – Rishabh Pant. 🚀😂😂#RishabhPant #IPL #DelhiCapitals #CricketTwitter #ChampionMindset #Comeback #T20Cricket #CricketFever pic.twitter.com/xVRHwb4E9P
— santy (@sycosanty001) May 19, 2026