IPL से पहले दिल्ली की टोली ने जमकर खेली होली - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL से पहले दिल्ली की टोली ने जमकर खेली होली

आईपीएल 2022 से पहले सभी खिलाड़ी इस वक्त बायो बबल में है।

Delhi Capitals Celebrating holi (Photo Source: instagram)
Delhi Capitals Celebrating holi (Photo Source: instagram)

आईपीएल 2022 को शुरू होने में अभी 8 दिन का वक्त बाकी हैं, फैंस इंडिया के इस त्यौहार से पहले होली का त्यौहार मना रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं हमारे देश के क्रिकेटर भी जमकर होली खेल रहे हैं। होली खेलने की तस्वीर दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है और वो तस्वीर बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

फ्रेंचाइजी ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें सभी फ्रेंचाइजी के सभी युवा खिलाड़ी जमकर होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। टीम के कप्तान ऋषभ पंत, यश धुल, ललित यादव, अक्षर पटेल और रिपल पटेल एक दूसरे के साथ रंग और अबीर के साथ खेल रहे हैं।

यहां देखिए दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

बता दें कि 26 मार्च से आईपीएल शुरू हो रहा है और उससे पहले सभी खिलाड़ी जमकर रंगों का त्यौहार मनाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को भी खिलाड़ियों का ये मजेदार अंदाज काफी पसंद आ रहा है और सभी इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मुंबई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी दिल्ली कैपिटल्स

पिछले कुछ सीजन से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही दिल्ली की टीम इस सीजन भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी और उसके लिए उन्होंने एक मजबूत स्क्वॉड भी तैयार किया है अब देखना दिलचस्प होगा कि इस नए टीम के साथ दिल्ली इस सीजन कैसा प्रदर्शन करती है।

मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया  और पृथ्वी शॉ को रिटेन किया था। वहीं मेगा ऑक्शन में डेविड वार्नर, शार्दुल ठाकुर चेतन सकरिया जैसे खिलाड़ियों को खरीदने में कामयाब रहे थे और इस सीजन के लिए भी उनकी टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

उनके अभियान की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा। यह मैच 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp