IND vs BAN: चेन्नई में ऋषभ पंत ने लहराया परचम, शतक जड़ इस शानदार उपलब्धि को किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: चेन्नई में ऋषभ पंत ने लहराया परचम, शतक जड़ इस शानदार उपलब्धि को किया अपने नाम

ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में 128 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रनों की आक्रामक पारी खेली।

Rishabh Pant (Pic Source-X)
Rishabh Pant (Pic Source-X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा। उन्होंने इस मुकाबले में 128 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रनों की आक्रामक पारी खेली। यही नहीं ऋषभ पंत ने शुभमन गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 167 रन जोड़े।

अपनी पारी के दौरान ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। तमाम फैंस भी ऋषभ पंत की इस बल्लेबाजी को देख काफी खुश हुए। ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन वापसी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है।

इस मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भी भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने 67 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। हालांकि, इसके बाद ऋषभ पंत ने शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला।

इस शतक को बनाने के बाद ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले Designated विकेटकीपर बन चुके हैं। उन्होंने अभी तक 58 पारी में 6 शतक जड़े हैं। पंत ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने यह उपलब्धि 144 पारी में अपने नाम की थी। भारत की दूसरी पारी के 55वें ओवर में ऋषभ पंत ने शाकिब अल हसन की गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया।

सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने ऋषभ पंत के शतक की जमकर प्रशंसा की:

 

इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गया। जहां एक तरफ मेजबान की ओर से पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने शतकीय पारी खेली थी, वहीं दूसरी ओर दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने घातक बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के ऊपर दबाव बना दिया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?