सभी के चहेते Rishabh Pant ने मनाई दिवाली, जो थी Delhi Capitals के साथ वाली - क्रिकट्रैकर हिंदी

सभी के चहेते Rishabh Pant ने मनाई दिवाली, जो थी Delhi Capitals के साथ वाली

इन दिनों IPL की दिल्ली टीम का चल रहा है एक खास कैम्प।

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

सभी फैन्स Rishabh Pant को जल्द से जल्द टीम इंडिया में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं, तो पंत भी अपनी वापसी को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साथ ही उनको लेकर जो नई अपटेड आ रही है, वो फैन्स को राहत दे रही है। इस बीच पंत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें इस खिलाड़ी की खुशी देखने लायक है।

कब हुए थे Rishabh Pant सड़क हादसे का शिकार?

साल 2022 के आखिर में Rishabh Pant खुद कार चलाकर अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान अल सुबह वो सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पंत को अस्पताल पहुंचाया था, कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद वो फिटनेस के लिए NCA चले गए थे और अब उनके साथ हुए सड़क हादसे को जल्द ही 1 साल हो जाएगा।

दिल्ली टीम का दिल हैं Rishabh Pant

*इन दिनों IPL की दिल्ली टीम का चल रहा है एक खास कैम्प।
*जिसमें टीम के कई खास खिलाड़ी हुए हैं शामिल, इस दौरान एक आया एक वीडियो।
*जिसमें Rishabh Pant भी टीम के खिलाड़ियों के साथ मना रहे हैं दिवाली का जश्न।
*सोशल मीडिया पर पंत के इस वीडियो को किया जा रहा है काफी ज्यादा पसंद।

Rishabh Pant ने DC टीम के साथ मनाई दिवाली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

एक और वीडियो सामने आया है इस खिलाड़ी का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

दादा ने दे दी पंत को लेकर सबसे बड़ी अपडेट

दूसरी ओर IPL की दिल्ली टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट यानी की सौरव गांगुली ने हाल ही में पंत को लेकर बहुत बड़ी अपडेट दी थी, जिसे सुन फैन्स काफी खुश भी हुए थे। दादा ने बताया था कि पंत जनवरी से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देंगे और वो साल 2024 के IPL में खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही दादा ने ये भी साफ कर दिया था कि पंत ही दिल्ली टीम की कप्तानी करेंगे, इससे पहले साल 2023 में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली टीम की कप्तानी की थी और टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा ही खराब रहा था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?