रिपोर्ट्स: ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया सीरीज और IPL 2023 में खेलना मुश्किल - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट्स: ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया सीरीज और IPL 2023 में खेलना मुश्किल

रिपोर्ट्स की माने तो दोस्तों ने बंद को यह बोला था कि अकेले रात में गाड़ी ना चलाए लेकिन क्रिकेटर को पूरा भरोसा था कि वो दिल्ली से देहरादून तक का सफर अकेले ही पूरा कर लेंगे।

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)

30 दिसंबर की सुबह भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। वो अपनी कार से अपने घर वापस आ रहे थे जब डिवाइडर से उनकी कार लड़ गई और इसकी वजह से उन्हें काफी चोट आई। हालांकि इस समय ऋषभ पंत खतरे से बाहर है।

ऋषभ पंत को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। वो इस समय देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया सीरीज और इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खेलना काफी मुश्किल दिख रहा है।

मैक्स अस्पताल में शिफ्ट होने से पहले ऋषभ पंत को रुड़की के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऋषभ पंत की मेडिकल रिपोर्ट साझा की है जिसमें बताया गया है कि क्रिकेटर के सिर में दो कट आए हैं। दाहिने घुटने में भी चोट आई है और दाहिनी कलाई, टखने, पैर की उंगली और पीठ पर भी काफी चोट देखने को मिली है।’ बोर्ड की मेडिकल टीम पंत पर लगातार नजर रखी हुई है।

आगे के इलाज के लिए ऋषभ पंत को दिल्ली या मुंबई में शिफ्ट किया जा सकता है

AIIMS ऋषिकेश में चोटिल खिलाड़ियों को देखने वाले डॉक्टर कमर आज़म ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि, ‘ ऋषभ पंत को ठीक होने में अभी भी 3 से 6 महीने और लगेंगे। इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। आगे की जानकारी के लिए आप सबको पहले से ही बता दिया जाएगा।’

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पंत को आगे के इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। वो अभी बेहतर स्थिति में है लेकिन उनको अभी पूरी फिटनेस मैं वापस आने के लिए काफी समय लगेगा। पंत के कोच देवेंद्र शर्मा उनको पास से देख रहे हैं और यही चीज पंत के परिवार वालों को भी बता रहे हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो दोस्तों ने बंद को यह बोला था कि अकेले रात में गाड़ी ना चलाए लेकिन क्रिकेटर को पूरा भरोसा था कि वो दिल्ली से देहरादून तक का सफर अकेले ही पूरा कर लेंगे।

close whatsapp