सड़क हादसे को 1 साल पूरा होने पर, Rishabh Pant ने दे डाली सबसे बड़ी अपडेट
Rishabh Pant ने अपने फैन्स के साथ में इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
अद्यतन - दिसम्बर 30, 2023 11:45 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के खिलाड़ी Rishabh Pant के साथ हुए सड़क हादसे को 1 साल हो गया है, ऐसे में ये खिलाड़ी वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। जिसकी अपडेट पंत सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ में शेयर करते ही रहते हैं, इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है और इस बार की अपडेट फैन्स को काफी राहत देने वाली है। एक साल पहले पंत खुद कार ड्राइव कर के अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान अलसुबह वो सड़क हादसे का शिकार हो गए थे।
ऑक्शन में शामिल होने वाले पहले कप्तान बने Rishabh Pant
हाल ही में दुबई में IPL का मिनी ऑक्शन हुआ था, जहां टीमों ने 2024 के सीजन के लिए खिलाड़ियों को खरीदा था। इस दौरान दिल्ली टीम की ऑक्शन टेबल पर कप्तान Rishabh Pant भी बैठे हुए नजर आए, साथ ही उन्होंने ने भी कई बार खिलाड़ियों की बोली लगाने के लिए पैडल भी उठाया था। इस दौरान भी पंत सुपर फिट नजर आ रहे थे और फैन्स भी उन्हें वहां देख काफी खुश हो गए।
Rishabh Pant ने फिटनेस को लेकर दी सबसे बड़ी अपडेट
*Rishabh Pant ने अपने फैन्स के साथ में इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
*जहां अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए पंत ने दी है फैन्स को एक बड़ी अपडेट।
*वहीं पंत ने अपनी नई इंस्टा स्टोरी में दिखाए हैं अपने दोनों घुटने।
*पहले से पंत के घुटने दिख रहे हैं काफी सही, फिटनेस में हुआ है काफी सुधार।
एक नजर Rishabh Pant की इंस्टा स्टोरी पर

सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी
IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाॅड
रिटेन खिलाड़ी के गए खिलाड़ी
डेविड वाॅर्नर, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, अभिषेक पोरेल, मिचेल मार्श, एनरिक नाॅर्खिया, पृथ्वी शाॅ, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, लुंगी एंगीडी, खलील अहमद, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल, यश ढुल, ललित यादव।
नए खरीदे गए खिलाड़ी
हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रशिख डर, झाय रिचर्डसन, सुमीत कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।