ऋषभ पंत की जान बचाने वाले इन दो युवकों को भारतीय क्रिकेटर से मिला शानदार तोहफा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत की जान बचाने वाले इन दो युवकों को भारतीय क्रिकेटर से मिला शानदार तोहफा

पर्थ टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत ने 37 रनों का योगदान दिया।

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)
Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उन्हें इस एक्सीडेंट में काफी चोटें आई थीं। हाल ही में ऋषभ पंत ने रजत कुमार और निशु कुमार को दो स्कूटर गिफ्ट में दी है, जिन्होंने उस भयंकर दुर्घटना में उनकी जिंदगी बचाई थी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ये दोनों लोग उसी स्कूटर से ट्रैवल कर रहे हैं, जो ऋषभ पंत ने उन्हें गिफ्ट में दी है। ऋषभ पंत इस बात से काफी खुश हैं कि इन दोनों की वजह से वो आज क्रिकेट को फिर से जी रहे हैं।

बता दें कि, ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में अपनी मर्सिडीज कार को ड्राइव करते हुए दिल्ली से अपने होमटाउन रूड़की जा रहे थे। वह अपनी मां के पास न्यू ईयर के लिए जा रहे थे। वह उन्हें सरप्राइज करने वाले थे। लेकिन रास्ते में अचानक पंत को झपकी आई और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक हुआ था कि उनकी गाड़ी में आग लग गई थी और कार जलकर खाक हो गई थी।

हालांकि, पंत समय रहते विंड स्क्रीन तोड़कर गाड़ी से बाहर निकल गए थे। पंत को अस्पताल पहुंचने में मदद रजत कुमार और निशु कुमार ने की थी, जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी ने इन दोनों को सोशल मीडिया के जरिए धन्यवाद भी कहा था।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे ऋषभ पंत

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेल रही है। इस मैच की पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 37 रनों का योगदान दिया। पंत को नीतीश रेड्डी के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। नीतीश रेड्डी ने इस मैच में 41 रन बनाए। टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 150 रनों पर ऑलआउट हो गई।

 

जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी पहली पारी में 104 रनों पर ढेर हो गई। ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करना चाहेंगे और अपनी टीम को वो मैच जरूर जिताना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?