VVS Laxman के जन्मदिन पर Rishabh Pant ने NCA में की जमकर मस्ती, देखें वायरल वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

VVS Laxman के जन्मदिन पर Rishabh Pant ने NCA में की जमकर मस्ती, देखें वायरल वीडियो 

1 नवंबर को 49वां जन्मदिन मना रहे हैं लक्ष्मण

VVS Laxman and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)
VVS Laxman and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इन दिनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रहकर अपनी रिहैब की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं। तो वहीं पंत पूर्व भारतीय खिलाड़ी और एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण के जन्मदिन पर जमकर मस्ती करते हुए नजर आए हैं।

गौरतलब है कि लक्ष्मण बुधवार 1 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो वहीं इस खास मौके पर उन्हें क्रिकेट जगत से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली है। दूसरी ओर, लक्ष्मण के इस खास दिन पर पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह एनसीए हेड के साथ केक काटते हुए मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि वीडियो में पंत द्वारा लक्ष्मण को ढेर सारा केक लगाते हुए देखा जा सकता है। तो वहीं लक्ष्मण भी थोड़ा सा केक पंत के चेहरे पर लगाते हैं। साथ ही बता दें कि इस वीडियो में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी देखा जा सकता है जो चोटिल होने के कारण जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाए हैं।

देखें ये पंत द्वारा मस्ती करते हुए ये वीडियो

 

ये भी पढ़ें- मैंने कभी कप्तान बनने की इच्छा नहीं रखी- Virender Sehwag

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?