ऋषभ पंत ने मार्कस स्टॉइनिस के खिलाफ लगाया रिवर्स रैंप शॉट, फैंस को आई जेम्स एंडरसन की धुलाई की याद
ऋषभ पंत कमाल का कमबैक कर रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा है की, वह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुने जा सकते हैं।
अद्यतन - Apr 12, 2024 11:11 pm

आईपीएल 2024 का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की शुरुआत खराब रही लेकिन आयुष बडोनी की शानदार फिफ्टी के दम पर टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के दोनों सलामी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं जम सके। डेविड वॉर्नर ने 9 गेंदों में 8 रन बनाए वहीं, पृथ्वी शॉ ने 22 गेंदों में 4 चौके की मदद से 32 रन बनाए। इसके बाद ऋषभ पंत और जेक फ्रेजर मैकगर्क ने कमाल की साझेदारी की जिसके वजह से मैच लखनऊ के हाथ से फिसलता गया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई जो काबिले तारीफ थी।
ऋषभ पंत ने खेला अपना ट्रेडमार्क शॉट
What a shot behind the wicket by Rishabh Pant. 🤯 pic.twitter.com/lcctptKobI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 12, 2024
इसी बीच जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने एक कमाल का शॉट मार्कस स्टॉइनिस को लगाया जिसने यादों को ताजा कर दिया। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ जेम्स एंडरसन को ऋषभ पंत ने टेस्ट मैच में ऐसे ही रिवर्स शॉट लगाया था। उन्होंने आज के मैच में भी यही शॉट लगाया।
12वें ओवर की चौथी गेंद डाल रहे मार्कस स्टॉइनिस को ऋषभ पंत ने अपना निशाना बनाया और रिवर्स रैंप शॉट लगाया। यह गेंद सीधे चार रनों के लिए गई और यह शॉट देखने ही सारे फैंस खुशी से झूम उठे। हालांकि, पंत अपना फिफ्टी पूरा नहीं कर पाए और 24 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रनों पर रवि बिश्नोई की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। इसके साथ उन्होंने आईपीएल में 3000 रन भी पूरे कर लिए हैं। ऋषभ पंत कमाल का कमबैक कर रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा है की, वह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुने जा सकते हैं।
अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए ऋषभ पंत
जब ऋषभ पंत बिश्नोई की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट मारने गए तो वह मिस कर गए और गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथ में गई। स्टंपिंग से बचने के लिए ऋषभ पंत बल्ला क्रीज पर रखना चाहते थे, लेकिन उनसे बड़ी गलती हो गई। बल्ला उनके हाथ से छूट गया और सीधे जाकर विकेटकीपर के सर से होता हुआ उसके हाथ पर गिरा।
A typical Rishabh Pant moment. 😄 pic.twitter.com/jnQV1oAOvc
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 12, 2024