ऋषभ पंत IPL 2024 में करेंगे अच्छा प्रदर्शन - सौरव गांगुली

IPL 2024: “उम्मीद है कि वह इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगा”- पंत को लेकर बोले ऋषभ पंत

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे ऋषभ पंत।

Sourav Ganguly Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)
Sourav Ganguly Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)

जब से दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत को एक भयानक कार दुर्घटना में चोटिल हुए हैं, तब से फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं और उत्सुकता से मैदान पर पंत की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि ऋषभ पंत मार्च में मैदान पर वापसी करेंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

पिछले साल, ऋषभ पंत को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखा गया था, तब वह दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंचे थे, जिसका नेतृत्व उस समय डेविड वार्नर ने किया था। इस साल यह स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम के कप्तान के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी के Co-ऑनर पार्थ जिंदल ने स्पष्ट किया कि पंत टूर्नामेंट के पहले भाग में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।

सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत की वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने पंत को टीम में वापस आने पर प्रसन्नता व्यक्त की। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि पंत ने वापसी के लिए काफी मेहनत की है और वो दिल्ली कैपिटल्स और भारतीय टीम दोनों का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

Revsportz से बातचीत के दौरान सौरव गांगुली ने कहा कि, “यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है क्योंकि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में गोल्ड जैसे हैं। जाहिर है, उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है और मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही लय में लौट आएंगे। काफी समय हो गया है, वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से लगभग 17-18 महीने दूर हैं।

उन्होंने वापसी के लिए काफी मेहनत की है। वह आश्वस्त हैं और दिल्ली कैपिटल्स और भारत के लिए खेलना चाहते हैं। मैं बेहद खुश हूं कि वह वापस आ गया है और उम्मीद है कि वह इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगा।”

2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन से पंत सुर्खियों में आए। दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) ने उन्हें आईपीएल 2017 से पहले 1.9 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा और वह तब से उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। 98 आईपीएल मैचों में, पंत ने 34.61 की बेहतरीन औसत और 147.97 की शानदार स्ट्राइक रेट से 2,838 रन बनाए हैं। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने दिल्ली के लिए 15 अर्द्धशतक और एक शतक भी लगाया  है।

close whatsapp