Rishabh Pant ने Jet Lag के लिए बनाया खास प्लान, GYM में वर्कआउट करने का किया काम
New York पहुंचने के बाद Rishabh Pant ने एक नई इंस्टा रील वीडियो की पोस्ट।
अद्यतन - May 27, 2024 3:16 pm

IPL 2024 के जरिए Rishabh Pant ने 22 गज पर वापसी की थी, वहीं अब फैन्स पंत को टीम इंडिया में खेलते हुए देखने के लिए बेकरार हैं। साथ ही वो मेगा टूर्नामेंट के लिए आधे बैच के साथ New York पहुंचे गए हैं, इसी बीच उन्होंने फैन्स के साथ अपनी एक नई रील वीडियो शेयर की है और जिसमें वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
टीम इंडिया से आखिरी मैच कब खेला था Rishabh Pant ने?
Rishabh Pant सड़क हादसे का शिकार दिसंबर 2022 में हुआ थे, उस समय वो अपने घर जा रहे थे और तभी उनकी कार पलट गई थी। उससे पहले पंत ने भारतीय टीम से आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जो टेस्ट मैच था और वो भी दिसंबर में उन्होंने खेला था। उसके बाद पंत के साथ हादसा हो गया और फिर उनका ज्यादातर समय NCA में बिताया, वहीं इस IPL के जरिए उन्होंने क्रिकेट में वापसी की और खुद को बल्ले से साबित करते हुए DC टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए।
Rishabh Pant टी20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को Fit रखने में लगे हैं
*New York पहुंचने के बाद Rishabh Pant ने एक नई इंस्टा रील वीडियो की पोस्ट।
*नई रील वीडियो में पंत GYM में कड़ा वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं।
*काफी ज्यादा Fit दिख रहा है ये खिलाड़ी, jet lag से जुड़ा कैप्शन लिखा पोस्ट में।
*जल्द ही अभ्यास शुरू करेगी टीम इंडिया, अंतिम 11 में पंत होंगे रोहित की पहली पसंद।
ये रील वीडियो शेयर की है Rishabh Pant ने इंस्टाग्राम पर
फैन्स ने पंत से मुंबई एयरपोर्ट पर की थी एक खास अपील
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में 2 बल्लेबाज और 2 गेंदबाज है
शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।