अब क्रिकेट में नहीं लग रहा है Rishabh Pant का मन, सोशल मीडिया पर बने 'ज्ञानी' - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब क्रिकेट में नहीं लग रहा है Rishabh Pant का मन, सोशल मीडिया पर बने ‘ज्ञानी’

Rishabh Pant लगातार इंस्टा स्टोरी पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

साल 2024 Rishabh Pant के लिए वापसी का साल है, जिसे लेकर ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत करने में लगा हुआ है। डेढ़ साल बाद क्रिकेट में वापसी करने से पहले पंत खुद को मोटिवेट करने में लगे हुए हैं, जहां वो सोशल मीडिया के जरिए खुद में जोश भर रहे हैं और आए दिन कुछ ना कुछ फैन्स के साथ में शेयर करते ही रहते हैं। साथ ही आए दिन वो धोनी के साथ नजर आ जाते हैं।

IPL के जरिए होगी Rishabh Pant की वापसी

पहले सभी को लग रहा था कि Rishabh Pant इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन अब ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। जिसके बाद IPL 2024 के जरिए पंत 22 गज पर वापसी कर लेंगे, जिसे लेकर दिल्ली टीम की तरफ से भी बयान आ चुका है और वो ही टीम की इस बार कप्तानी करेंगे।

Rishabh Pant अब ‘ज्ञान’ देने का काम करते हैं लोगों को

*Rishabh Pant लगातार इंस्टा स्टोरी पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं।
*इसी कड़ी में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक ज्ञान की बात लिखी है।
*संदेश में लिखा है कि टेंशन लेने में ताकत ना लगाए, आगे बढ़ने ताकत लगाए ।
*इस तरह के संदेश पंत लगातार इन दिनों शेयर कर रहे हैं इंस्टा पर।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Rishabh Pant ने हाल ही में

टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिले थे कुछ दिनों पहले पंत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आया था एक बड़ा बयान

दूसरी ओर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया था, ये बयान था टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा। द्रविड़ ने कहा था कि पंत और ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप चयन की लिस्ट में है, साथ ही उन्होंने कहा था कि अभी टूर्नामेंट में समय है ऐसे में दोनों के प्रदर्शन पर हमारी नजर रहेगी। फिलहाल पंत सड़क हादसे में चोटिल होने के बाद क्रिकेट से दूर है, तो दूसरी ओर ईशान किशन मानसिक थकान के चलते टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं। इस साल जून महीने में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?